Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

लॉकडाउन:  हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम ने करोड़ों रूपए की हेरोइन के साथ दो शख्स को किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने (एसटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए जिला हिसार से मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक वाहन को भी जब्त किया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हिसार जिले के गांव खेदड़ निवासी अश्वनी तथा पाबड़ा निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। आरोपियों को एसटीएफ हिसार की एक टीम ने नाकाबंदी करके नजदीक बरवाला पुलिस थाने से काबू किया है। एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाकांबदी कर हरियाणा नंबर की बोलेरो जीप से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। जब्त की गई हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ड्रग-पैडलिंग के इस रैकेट में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Related posts

LLB छात्र कई दोस्तों को लेकर छात्रा की सोसाइटी में पहुंच गया, सुरक्षा गार्डों ने सब की डंडे से खबर ली-वायरल वीडियो

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :दो कश्मीरी छात्रों की पिटाई का मामला: सीएम महबूबा के पास पहुंचने पर पुलिस आई हरकत में, केस दर्ज।

Ajit Sinha

सरकारी स्कूलों के पहली से 12 वीं कक्षा तक के छात्र -छात्राएं घर से ही ऑनलाइन पढाई करेंगें: शिक्षा मंत्री कंवर पाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!