Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

लाइव वीडियो सुने: मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस साथ मिलकर भाजपा के कुशासन व जंगलराज का अंत करेगी- खरगे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को मध्य प्रदेश के बैरसिया और भोपाल में आयोजित जनसभाओं में कहा कि मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी साथ मिलकर भाजपा के कुशासन व जंगलराज का अंत करेगी। मध्य प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल में भाजपा सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए हैं। मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार है। कांग्रेस सरकार आने पर भाजपा सरकार के घोटालों की जांच करवाई जाएगी। 

विशाल जनसभाओं में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी इतना घूम रहे हैं, मानो वे खुद ही विधानसभा के उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी अपने प्रधानमंत्री के कार्य छोड़कर चुनाव प्रचार के लिए गली-गली घूम रहे हैं। मोदी  को प्रधानमंत्री के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है, पहले वह उसे ठीक से निभाएं, फिर चुनाव प्रचार के लिए घूमें। पीएम मोदी ने कहा था कि वह सबके खाते में 15 लाख रुपए देंगे, हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे। लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। मोदी जी रोज एक क्विंटल झूठ बोलते हैं। इस देश में 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली हैं। लेकिन, मोदी  पांच-दस हजार पद ही भरते हैं। कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है और उसके बाद पीएम मोदी को 2024 में सत्ता से बाहर कर देगी।    

खरगे ने कहा कि देश में आज जो लोकतंत्र और संविधान बचा है, वो सिर्फ कांग्रेस की वजह से बचा है। भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने क्या किया? आजादी के बाद इस देश में एक सुई नहीं बनती थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने रॉकेट तक तैयार कर भेज दिया। कांग्रेस ने देश में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, बड़े-बड़े बाँध, कारखाने बनाए। कांग्रेस ने जनता को समानता का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, वन अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया। कांग्रेस गरीबों के लिए काम करती है। 

खरगे ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेती पर भी जीएसटी लगा दिया। आज किसानों के ऊपर लगभग 25 हजार रुपयों का टैक्स लगा है। भाजपा सरकार ने डीजल महंगा कर दिया। खाद पर पांच प्रतिशत जीएसटी, ट्रैक्टर पर 12 प्रतिशत जीएसटी, पेस्टिसाइड पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया। खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए दिए जाएंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। विधानसभा स्तर पर नवोदय स्कूल खोले जाएंगे। गेहूं पर 2,600 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। 100 यूनिट बिजली बिल माफ, 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू होगी। पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। परिवारों को 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। पढ़ो-पढ़ाओ योजना के तहत कक्षा एक से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा, कक्षा एक से आठवीं तक हर महीने 500 रुपए, कक्षा नौवीं से दसवीं तक 1,000 रुपए, कक्षा 11वीं से 12वीं तक 1,500 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related posts

गेस्ट हाउस में छापा मारकर, पुलिस ने किया अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 10 अरेस्ट-देखें वीडियो

Ajit Sinha

भाजपा सरकार को नहीं रोका गया तो देश बर्बादी की ओर जाएगा, लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा-खरगे

Ajit Sinha

Delhi Solar Eclipse 2020: दिल्ली-NCR में दिखा सूर्य ग्रहण का अदभुत नजारा, देखें तस्वीरें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x