Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल की तरह हरियाणा को भी बाढ़ग्रस्त घोषित कर मुआवजा घोषित करे सरकार–दीपेन्द्र हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज गुरुवार को लोकसभा में हरियाणा में व्यापक जलभराव और बाढ़ की वजह से किसानों को हुए भारी नुकसान और उसकी भरपाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली को बाढ़ग्रस्त घोषित किया। इसके कारण इन प्रदेशों में प्रधानमंत्री का दौरा हुआ और प्रधानमंत्री द्वारा हिमाचल को 1500 करोड़, पंजाब को 1500 करोड़, उत्तराखंड को 1200 करोड़ की राहत देने की घोषणा की गई। बीच में हरियाणा को छोड़ना सरासर अन्याय है हरियाणा के लिए केंद्र सरकार से कोई घोषणा नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 5.5 लाख किसानों ने नुकसान की भरपाई का आवेदन किया, लेकिन सरकार द्वारा केवल 53,000 किसानों को ही राहत देना उसकी गलत नीयत को दर्शाता है। हम इसका सड़क तक विरोध करेंगे। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि बाकी प्रदेशों की तरह हरियाणा को बाढ़ग्रस्त घोषित कर मुआवजा दिया जाए। साथ ही हरियाणा के किसानों को कम से कम ₹50,000 प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। उन्होंने सवाल किया कि हरियाणा को बाढ़ग्रस्त घोषित क्यों नहीं किया गया। ऐसा नहीं हो सकता कि बादल दिल्ली से पंजाब पहुंच जाएं, बीच में हरियाणा है, जबकि एक तरफ हिमाचल, एक तरफ उत्तराखंड है। ऐसे में बीच में हरियाणा को छोड़ना सरासर अन्याय है।

Related posts

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. आर सी मिश्रा ने पहुंचे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर किया जन-संवाद

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ ने एक और आतंकी, और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से अफीम की तस्करी करने के आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x