Athrav – Online News Portal
नोएडा

घने कोहरे के चलते सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विजिबिलिटी कम होने वाहनों के पहियों की रफ्तार धीमी पड़ी- वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: सुबह पड़ रहे घने कोहरे के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे एनएच 91, यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा व  ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है जिस के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कत हो रही है. घने कोहरे के चलते सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सड़कों पर भी लोगों की काफी कम संख्या नजर आ रही है।   

कोहरे की चादर में लिपटा नोएडा व नोएडा के महामाया पर तो कई यात्री वाहन को रोक कर कोहरे के कम होने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे थे..कुछ स्थानों पर मध्य रात्रि से सुबह तक कोहरा गिरने के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अलावा मौसम आमतौर पर सूखा रहने की सम्भावना है। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम है। कोहरे की वजह से यातायात में खासी दिक्कत पेश आ रही हैं।

करीब की चीजें भी बड़ी मुश्किलें से दिख रही थी। वाहनों के पहियों की रफ्तार धीमी है। मार्ग पर संकेतक व रिफ्लेक्टरों की कमी वाहन चालकों को साफ तौर पर खल रही थी। धुंध में उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे में मार्ग पर पुख्ता इंतजाम तक नहीं है।

Related posts

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे डॉक्टर सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

लुटेरों के गैंग का पर्दाफ़ाश, चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के 27 मोबाइल और चोरी एक स्कूटी और मोटर साइकिल बरामद

Ajit Sinha

एक वर्ष पूर्ण होने पर कमिश्नर ने जनसंवाद कार्यक्रम में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जुड़कर नागरिकों से सुझाव एवं फीडबैक लिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x