Athrav – Online News Portal
नोएडा राष्ट्रीय हाइलाइट्स

टैम्पर्ड ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन अश्विनी वैष्णव ने किया, जिसमें ढाई करोड़ टेम्पर्ड ग्लास भारत में बनेंगे।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा  के सेक्टर-68 स्थित ऑप्टिमस इंफ्राकॉम लिमिटेड के टैम्पर्ड ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया. ‘कॉर्निंग द्वारा निर्मित टेम्पर्ड ग्लास बनाने वाला ये भारत का पहला संयंत्र है, अब तक टेम्पर्ड ग्लास इंपोर्ट होते थे. मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत इनका निर्माण अब भारत में किया जाएगा.

इस अवसर मीडिया से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग देश में बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ी है। इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्शन करीब छह गुना बढ़ा है।इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट्स करीब आठ गुना बढ़ा है। इन 11 वर्षों में एक एक करके चाहे मोबाइल हो, लैपटॉप हो, सर्वर्स हो, हार्डवेयर के दूसरे कॉम्पोनेंट्स हो, रूटर्स हो, उन सब की मैन्युफैक्चरिंग भारत में स्टार्ट हुई है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा आज जो मोबाइल फोन में यूज़ होने वाला टेम्पर्ड ग्लास कवर होता है, उसके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया गया है अब तक टेम्पर्ड ग्लास इंपोर्ट होते थे, इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के शुरू होने से ढाई करोड़ टेम्पर्ड ग्लास भारत में बनने  लगेंगे. और 25 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. स्टेप ब्य स्टेप पूरे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स का एक पूरा इकोसिस्टम बनता जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में, जिसमें लैपटॉप सर्वर्स, मोबाइल फोन्स , रूटर्स ये सब चीजें मिला के बहुत बड़ा एक इकोसिस्टम इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का देश में बन रहा है

Related posts

कांग्रेस संसद सदस्य व महासचिव जयराम रमेश ने मोदी सरकार से पूछे 4 सीधे सवाल हैं।

Ajit Sinha

पीएम मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कुरुक्षेत्र को बाईपास के रूप में जीवन रेखा देने पर बहुत-बहुत आभार : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले; साध्वी ऋतंभरा जी का जीवन त्याग, तपस्या और अटूट संकल्प का प्रतीक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x