Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

लेफ्टिनेंट राजेश थापा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया, मंत्री ,विधायकों सहित शहर के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: स्थानीय सेक्टर 23 निवासी लेफ्टिनेंट राजेश थापा का शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।अंतिम संस्कार में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा,प्रशासन की तरफ से उपायुक्त अतुल द्विवेदी, सीटीएम श्रीमती बैलीना, डीसीपी एनआईटी के एसीपी विक्रमजीत कपूर ,बीजेपी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बीजेपी नेता अमन गोयल, पूर्व विधायक शारदा राठौर, विधायक ललित नागर ,पूर्व विधायक बलजीत कौशिक,सैनिक बोर्ड के सचिव मेजर आर के शर्मा सहित अनेक समाजसेवी संस्थाओं गणमान्य के प्रतिनिधियों ,गणमान्य व्यक्तियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

लेफ्टिनेंट राजेश थापा का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा उनके घर पर लाया गया। पार्थिव शरीर नई दिल्ली की आया नगर की इंडियन एयर फोर्स 503 सर्विस यूनिट के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लाया गया। यूनिट के एयर कमोडोर एके ग्रोवर के नेतृत्व में उनका पार्थिव शरीर लाया गया।लेफ्टिनेंट राजेश थापा अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । वर्तमान में 13 जोरहाट आसाम में लेफ्टिनेंट राजेश थापा की ड्यूटी थी।



उस दौरान जहाज में 13 अधिकारी थे ,उनमें से तीन हरियाणा के थे। लेफ्टिनेंट राजेश थापा के पिता हरिराम थापा, माता शिबा थापा,बहन कुमारी सबीना थापा और भाई राम किशन थापा है। राजेश थापा का जन्म 10 जनवरी 1991 को हुआ था। वे आईएएफ में 14 दिसंबर 2013 को भर्ती हुए थे। उनकी पढ़ाई उनकी दादी श्रीमती राम माया ने करवाई थी ।वह हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कि कर्मचारी रही थी ।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार का विशेष पुलिस अधिकारियों को दिवाली का तोहफा: 2000 रुपये का इजाफा

Ajit Sinha

एसीबी ने हैफेड के जीएम सहित अकाउंटेंट व मैनेजर को कुल 4 लाख 60000 और सब इंस्पेक्टर को 10000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे बड़े होनहार हैं – राजेश नागर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!