Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

भारतीय योग संस्थान ने किया सहयोग, योग मानिया के विजेता रहे संजीव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। भारतीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में डेढ़ सौ छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कैंपस में दो घंटे का योग सेशन रखा गया, जिसमें अलग-अलग योग आसन करवाए गए साथ ही उनके बारे में भी बताया गया। योग ऑफ द डे ग्रुप ने योग कलाएं दिखाकर हर किसी को अचंभित कर दिया। इसके अलावा, कैराली आयुर्वेदा की ओर से भी जीवन में खानपान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।



डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेल्फेयर की ओर ऑनलाइन कॉन्टेस्ट योग मानिया और स्लोगन राइटिंग कॉम्पिटीशन का भी आयोजन किया गया था। योग मानिया में पहले स्थान पर रहे संजीव, दूसरे स्थान पर लिंग्यास की श्वेता और तीसरे स्थान पर मानव रचना की साक्षी रही। स्लोगन राइटिंग कॉम्पिटीशन में पहले स्थान पर मानव रचना यूनिवर्सिटी की वैशाली सिंघल और दूसरे स्थान पर अभिषेक रहे। इस दौरान मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रो वीसी डॉ. एमके सोनी ने कहा, योग खुशियों की चाबी है इसे करने से न केवल शरीरिक विकास होता है, बल्कि सोच की क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा योग हर किसी के जीवन की गतिविधि होनी चाहिए। कार्यक्रम में एमआरआईआईआरएस के रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा, डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेल्फेयर की गुरजीत कौर चावला, भारतीय योग संस्थान और कैराली आयुर्वेद के सदस्य शामिल रहे।

Related posts

ग्रीन फील्ड में गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे लोगों के लिए बनी मुसीबत,लोग घंटों फंसे रहे जाम में।

Ajit Sinha

पैसे छीनने की झूठी सूचना देने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, 12.50 लाख रुपये बरामद, अपराध शाखा सेक्टर-30 की कार्रवाई

Ajit Sinha

भारत के पुनर्निर्माण के लिए कार्यकर्ता निर्माण जरूरी: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!