Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

‘स्ट्रीट फूड’ के शौक ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अस्पताल पहुँचाया, मोमोज खाकर हुए पॉइजनिंग फूड का शिकार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा ‘स्ट्रीट फूड’ के शौक ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया है। दादरी तहसील के पास स्थित एक दुकान से मोमोज खाना दो अलग-अलग परिवारों को भारी पड़ गया। मोमोज खाते ही लोगों को उल्टी, पेट दर्द और तेज बुखार की शिकायत होने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में सभी को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती लोगों एक दुकान से मोमोज खाना भारी पड़ गया, बीमार लोगों में सभासद मोहम्मद आरिफ के परिवार सहित कई अन्य लोगों ने एक ही दुकान से मोमोज खरीदे थे।

सभासद मोहम्मद आरिफ का कहना है कि मेरी बहन और बच्चों ने तहसील के पास वाली दुकान से मोमोज लाकर खाए थे। खाने के बाद से ही सबके पेट में तेज दर्द और बुखार है। मेरे परिवार के ही करीब 10 लोग बीमार हैं। उसी दुकान से मोमोज खाने वाले अन्य परिवार के लोग भी अस्पताल में भर्ती हैं. सैंडी नाम के एक अन्य मरीज ने बताया कि मैंने वहां से मोमोज खाए थे, जिसके बाद से रात भर उल्टी और दस्त हो रहे हैं। यहां अस्पताल में और भी कई लोग वही मोमोज खाकर आए हैं। अभी भी तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं है।

अस्पताल में फिलहाल 10 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। दादरी सरकारी अस्पताल के ड्यूटी ऑफिसर डॉ. काशिफ नदीम आलम का कहना है कि दोपहर 2 से 3 बजे के बीच करीब 10 मरीज आए हैं। सभी को पेट दर्द और लूज मोशन (दस्त) की शिकायत है। हिस्ट्री पूछने पर पता चला कि सभी ने बाहर का खाना यानी मोमोज खाए थे। शुरुआती तौर पर यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। हमने इंजेक्शन और ड्रिप लगा दी है, फिलहाल उन्हें ‘वेट एंड वॉच’ पर रखा गया है।”

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की बात कह रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सरेआम बिक रहे इन मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों पर प्रशासन नकेल कब कसेगा? एक ही दुकान से इतने लोगों का बीमार होना खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े करता है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: तीन मंजिला इमारत गिर जाने से उसके मलबे में दब कर, दो की मौत, तीन गंभीर, डीएम ने दिए -देखें पूरा वीडियो

Ajit Sinha

स्क्रैप के गोदाम में आग लगने लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख, दो ट्रक समेत चार गाड़ियाँ जली, कोई जनहानि नहीं-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, एक फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x