Athrav – Online News Portal
नोएडा

स्क्रैप के गोदाम में आग लगने लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख, दो ट्रक समेत चार गाड़ियाँ जली, कोई जनहानि नहीं-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा दादरी थाना क्षेत्र के चचेड़ा गांव में आर्मी नॉर्थलैंड मैनेजमेंट कॉलेज के पास कबाड़े के गोदाम में रात में अचानक आग लग गई, आग ने देखते-देखते भीषण रूप धारण कर लिया। पहले तो लोगों ने आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू होती आग को देख फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुँच गई और आग बुझाने लगी, और आधे घंटे के भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन आग की चपेट आ कर दो ट्रक समेत चार गाड़ियाँ जल कर खाक हो गई, स्थिति नियंत्रण में हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है।

कबाड़ के गोदाम से आग लगने के बाद उठ रही लपटे इतनी भीषण है, ये आग की भयावता को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है, गोदाम में प्लास्टिक के सामान आदि रखे होने के कारण यह आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे गोदाम में अपनी चपेट में ले लिया. पहले तो लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए अपनी तरफ से प्रयास किया लेकिन बेकाबू होती आग को देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि चचेड़ा गांव में आर्मी नॉर्थलैंड मैनेजमेंट कॉलेज के पास कबाड़े के गोदाम में आग लगने की सूचना 12. 23 मिली. फौरन फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया, 6 गाड़ियों की मदद से आग बुझा दी गई है,स्थिति नियंत्रण में हैं। कोई जनहानि नही हुई है।

Related posts

जानवर कौन है..और किसको किस से डरना चाहिए.. यह इस सीसीटीवी के वीडियो को देखने के बाद आप खुद निर्णय लीजिए.हंगामा

Ajit Sinha

निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत में लगी टेंपरेरी लिफ्ट को हटाने के दौरान हादसा, पूरी लिफ्ट भरभरा कर नीचे गिरी,मौत

Ajit Sinha

दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x