Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, एक फरार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा सेंट्रल के कोतवाली बिसरख पुलिस को उस समय एक बडी कामयाबी हासिल हुई जब बीटा-1 में 5 सितंबर को मर्चेंट नेवी के ऑफिसर के घर हुई डकैती में शामिल पंखियां गिरोह के बदमाशो के साथ हुई मुठभेड़ के बाद एक पच्चीस हज़ार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गाया. जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया है, फरार बदमाश की तलाश के लिए कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इससे पहले कोतवाली बीटा-2 पुलिस इस डकैती में शामिल घर की नौकरानी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।  

पुलिस की गिरफ्त पैर में गोली लगने से घायल बदमाश पंखियां गिरोह का सदस्य राजू पुत्र लल्लन है। जो कि मर्चेंट नेवी के ऑफिसर के घर हुई डकैती में शामिल था और 5 महीने से फरार चल रहा था। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस कमीश्नरेट की ओर से पच्चीस हज़ार का इनाम घोषित कर उसकी तलाश की जा रही थी. एडीसीपी ने बताया कि कोतवाली बिसरख पुलिस एसकेएस वर्ल्ड स्कूल के सामने देर रात चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल जिस पर दो व्यक्ति सवार थे, को पुलिस ने चेकिंग के लिए पुलिस रोका तो दोनों व्यक्ति वापस मुड़कर भागने लगे,  

जिसपर पीछा करने पर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश राजू पुत्र लल्लन के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि राजू पुत्र लल्लन का साथी अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से तमंचा खोखा और जिंदा कारतूस, डकैती में लूटे गए माल में से 1100 डॉलर, बिना नम्बर प्लेट स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद की  है पकडे गये बदमाश का आपराधिक इतिहास व जानकारी की जा रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर प्रेमपाल को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर किया घायल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Ajit Sinha

बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से हुआ भीषण सड़क हादसा. बस ने अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल को रौंदा, 2 की मौत। 

Ajit Sinha

महिला सरपंच सहित दो लोगों के खिलाफ फर्जी कागजात के जरिए वोटर कार्ड, डोमेसाइल, राशन कार्ड बनाने पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x