Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा हिंसा का ‘पाकिस्तानी’ कनेक्शन: दो एक्स हैंडल, व्हाट्सएप साजिश और 62 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सुने -वीडियो में।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में पिछले दिनों हुई श्रमिक अशांति के पीछे एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ है जिसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। सैलरी और काम के नाम पर जो आग नोएडा में सुलगाई गई, उसका रिमोट कंट्रोल सरहद पार यानी पाकिस्तान में था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज इस पूरे ‘डिजिटल वॉर’ और साजिश की परतों को खोलकर रख दिया है.

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मुताबिक, गत 13 तारीख को जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया था, तभी दो ट्विटर (X) हैंडल्स के जरिए एक ‘फॉल्स नैरेटिव’ सेट किया गया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, ‘MEER ILAYASI’ और ‘AYUSHI TIWARI’ नाम के ये एक्स (X) हैंडल पिछले 3 महीनों से सक्रिय थे और यहीं से भ्रामक जानकारियां फैलाकर माहौल बिगाड़ा गया।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में ‘राष्ट्रवादी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया’ के तीन मुख्य साजिशकर्ताओं के नाम सामने आए हैं, रुपेश रॉय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार किया गया है आदित्य आनंद अभी फरार है  पुलिस के अनुसार, ये तीनों हिंसा के वक्त नोएडा में ही मौजूद थे और भड़काऊ भाषणों के जरिए आग में घी डालने का काम कर रहे थे।
यही नहीं, हिंसा फैलाने के लिए डिजिटल हथियारों का भी सहारा लिया गया। क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए गुपचुप तरीके से व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए और पकड़े जाने से बचने के लिए VPN का गलत इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने अब तक 13 मुकदमे दर्ज किए हैं और 62 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थिति सामान्य है, ज्यादातर फैक्ट्रियां खुल चुकी हैं और पुलिस के आला अधिकारी लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

Related posts

प्यार में जुनून या सिरफिरापन: युवती ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पिस्टल से खुद को गोली मार ली-मौत।

Ajit Sinha

साइबर ठग गिरफ्तार, आरोपी ठग के पास से 25 लाख रुपए नगद, हीरे-जेवरात, कई फर्जी आईडी बरामद किए हैं

Ajit Sinha

कुख्यात दो शूटरों को आज मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x