Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन की सौर ऊर्जा क्षमता 69.25 मेगावाट पहुंची : विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने प्रधानमंत्री-कुसुम (पीएम-कुसुम) योजना के कंपोनेंट-ए के तहत सौर ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 69.25 मेगावाट तक पहुंचा दी है। हाल ही में सात नए सौर ऊर्जा संयंत्रों के चालू होने से निगम के अंतर्गत संचालित सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को नारनौल सर्किल में चार सौर ऊर्जा संयंत्र (कुल क्षमता 8 मेगावाट) तथा इससे पूर्व 7 जुलाई को भिवानी सर्किल के गांव सिवानी एवं पिंजोखरा स्थित 33 केवी सब-स्टेशनों खेड़ा और पिंजोखरा से जुड़े तीन सौर ऊर्जा संयंत्र (कुल क्षमता 5 मेगावाट) सफलतापूर्वक चालू किए गए। इन सातों संयंत्रों के शुरू होने के साथ ही डीएचबीवीएन ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।उन्होंने बताया कि हरियाणा में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब तक 61 सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) निष्पादित किए जा चुके हैं।

इन परियोजनाओं की कुल प्रस्तावित क्षमता 105.75 मेगावाट है। निगम शेष परियोजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा कर रहा है, ताकि 31 मार्च 2027 तक सभी स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा कर उन्हें राज्य के विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया जाए।विक्रम सिंह ने कहा कि डीएचबीवीएन अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार से हरियाणा की ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत होगी, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राज्य के सतत सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Related posts

घरेलू विवाद: पत्नी को घर लाने से मना तो इंजिनियर कलयुगी बेटे ने अपनी मां की चाकू मारकर कर दी हत्या -अरेस्ट

Ajit Sinha

प्रेग्नेंट प्रेमिका बार -बार खर्चों के लिए पैसा मांगती रहती थी, से परेशान होकर उसकी गला दबाकर सनसनीखेज हत्या दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

डकैती, हत्या, अवैध हथियार रखने व पुलिस कस्टडी से भागने की वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x