Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

गर्मी में नल के पास बैठा था किंग कोबरा, शख्स ने मुंह पर बाल्टी से डाला पानी, तो हुआ ऐसा, देखें वीडियो

नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे. गर्मी में एक शख्स किंग कोबरा को नहलाता नजर आया. वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा गर्मी में नल के पास बैठा है और एक शख्स उस पर पानी की बाल्टी डाल रहा है. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.


शख्स को ट्रेंड सांप पकड़ने वाला बताया जा रहा है. देखा जा सकता है कि वह कैसे कोबरा के सिर पर हाथ फेर रहा है और फिर पानी डाल रहा है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वीडियो साझा करते हुए सुशांत नंदा ने लोगों को चेतावनी दी कि घर पर इस तरह का स्टंट न करें.

उन्होंने लिखा, ‘खतरनाक हो सकता है. कृपया कोशिश न करें.’51 सेकंड का ये वीडियो को रविवार को शेयर किया गया है, इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग अपना कमेंट कर चुके हैं।

Related posts

वीडियो:अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात,ना सुरक्षा, ना रैंक, ना पेंशन, अग्निपथ तो है, सिर्फ एक टेंशन-कांग्रेस

Ajit Sinha

26 सेमी- ऑटोमेटिक पिस्टल व 8 कारतूस, 3 गाड़ियों के साथ 6 हथियार तस्कर पकड़े गए, कुख्यात गैंगेस्टरों को सप्लाई देने आए थे।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसे प्रधानमंत्री की नीतियों की बताया जीत

Ajit Sinha
error: Content is protected !!