Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

खरगे बोले: कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि हम अपने नए स्थायी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस मना रहे है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन बोले:  
1.आप सभी को 79th स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
2. कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि हम अपने नए स्थायी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस मना रहे है।
3. 15 अगस्त 1947 को जो स्वतंत्रता हमने हासिल की, उसमें हमारी पार्टी की भूमिका को सारा विश्व जानता है। स्वतंत्रता संग्राम की कहानी हमारी पार्टी की कहानी है।
4. इस अवसर पर मैं स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान तथा बलिदान देनेवाले सभी महान हस्तियों को नमन करते हुए, उन्हें कोटि–कोटि श्रद्धांजली अर्पित करता हूँ।

5. आजादी के बाद, हमने ढाई साल के अथक परिश्रम के बाद भारत को अपना संविधान दिया, जिसकी तुलना शायद विश्व के और किसी संवैधानिक दस्तावेज़ से नहीं की जा सकती।  
6. आजादी के बाद की 8 दशकों की लम्बी यात्रा में काँग्रेस पार्टी की सरकारों और हमारे दूरदर्शी नेताओं ने एक मजबूत भारत की नीव रखी।
7. संविधान को सर्वोच्च रख कर, जनता को लोकतंत्र के निर्माण में बराबरी का स्थान दिया। अमीर – ग़रीब, राजा – प्रजा, महिला – पुरुष सभी को बराबर अधिकार दिया – ‘One Person- One Vote- One Value’।

8. सैकड़ों वर्षों से ग़ुलामी की जंजीरों में जकड़े भारत को वास्तविक रूप से आज़ाद बना कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े- बड़े स्टील के कारख़ाने लगे। खाद्यान्न में स्वलंबी बनाने के लिए बड़े बड़े बाँध बनाये गए- नहरों के जाल बिछाए गए। world class engineering और medical colleges बनाये गए। Space Technology स्थापित की गई।
9. हमने तेजी से तरक्की की। देखते ही देखते हमारा नाम दुनिया की बड़ी शक्तियों में शुमार होने लगा। 2004 के बाद हम Information Technology में world leader बनकर सामने आए।

10. मैं हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के शब्दों को याद दिलाना चाहता हूँ, उन्होंने कहा था कि “India is a great and ancient civilization. We have a rich heritage to be proud of. But we must also look to the future and build a new India that is strong, prosperous and just for all.”
11. साथियों, लेकिन पिछला दशक देखें तो हमारे सामने कई बड़ी चुनौतियों उभर कर आई है। बेरोजगारी ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। सरकारी नीतियाँ नौकरी बनाने के बजाय नौकरियाँ ख़त्म कर रही हैं।
12. Infrastructure development के नाम पर जो निर्माण हो रहा है वो substandard और poor quality की है।
13. संवैधानिक संस्थानो को सत्ताधारी दल ने योग्यता के बजाय अपनी ideology के लोगों से भर दिया है। जब चाहा जिसे appoint कर दिया, मन किया तो इस्तीफ़ा ले लिया।
14. ED, Income Tax, CBI जैसे संस्थानों का विरोधियों के ख़िलाफ़ इतना खुला राजनीतिक इस्तेमाल हुआ है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय को उन्हें आइना दिखाना पड़ रहा है।
15. भारत की जिस ‘गुटनिरपेक्ष नीति’ ने वर्षों से हमें दुनिया में सम्मान दिलाया, आज हमने उस विशिष्ट स्थान को खो दिया है। जहाँ एक समय हम सभी Developing Countries की आवाज़ थे, आज हमारा कोई अपना नहीं, ना पड़ोस में – ना दूर दराज में।
16. साथियों, आजादी के नायकों ने इस देश के लिए जो सपना देखा था वो सपना आज हमसे दूर होता जा रहा हैं।
17. भारतीय लोकतंत्र का आधार निष्पक्ष चुनाव है। डॉ अंबेडकर ने 15 जून 1949 (उनचास) को संविधान सभा में कहा था कि — “Franchise is a most fundamental things in a democracy. No person who is entitled to be brought into the electoral rolls….should be excluded merely as a result of prejudice….”
18. परन्तु अब सत्ताधारी दल कुर्सी पर बने रहने के लिए अनैतिकता की हद तक जाने को तैयार है। बड़े पैमाने पर चुनाव में गड़बड़ियाँ सामने आ रही हैं।
19. Special Intensive Revision (SIR) के नाम पर खुले आम विरोधी पक्ष के वोटों को काटा जा रहा है। जो जीवित हैं उन्हें मृत बना दिया गया।
20. केंद्रीय चुनाव आयोग की निष्पक्षता इस बात से समझी जा सकती है कि वो यह बताने को तैयार नहीं थे कि किन लोगों के और किस आधार पर वोट काटे जा रहे हैं।
21. हम Supreme Court के आभारी है, जो उन्होंने लोगों की आवाज़ सुनी और चुनाव आयोग को Voter List सार्वजनिक करने को कहा।
22. सबसे आश्चर्यजनक बात ये है कि सत्ताधारी दल को 65 लाख लोगों के वोट कटने पर कोई आपत्ति नहीं है। इस बात से साफ़ जाहिर है कि इस Exercise का फ़ायदा किसे पहुचाने की कोशिश थी।
23. साथियों राहुल जी ने आँकड़ों के साथ साबित कर दिया कि किस तरह से लोक सभा सीट पर गड़बड़ी कर उसे जीता गया।
24. अब वैसे ही प्रमाण कई सीटों पर सामने आ रहे है, जहाँ सभी Assembly segment पर काँग्रेस पार्टी को बढ़त मिली परन्तु एक segment पर BJP के बढ़त ने काँग्रेस के उम्मीदवार को हराया।
25. हमें यहीं आशंका महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भी है। पार्टी बारीकी से ऐसे सीटों का अध्ययन कर रही है। समय आनेपर यह लोगों के सामने पेश किया जाएगा।
26. क्योंकि ये हमारे लिए ही नहीं, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
27. साथियों, मैं काँग्रेस पार्टी के देश भर में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि आप अपने बूथ की Voter List निकालिए और उसकी बारीकी से जाँच करिए।
28. देखिए कि कितने लोगों के नाम काटे गए हैं, या उन्हें मृत बता दिया गया है, या साज़िश के तहत उन्हें दूसरे booth में shift कर दिया गया। कितने बाहरी लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं। या एक ही Voter ID Card को एक से अधिक बार कहाँ–कहाँ जोड़ा गया है।
29. एक नई बात देखने को आई है कि चुनाव से एक दिन पहले additional list के नाम पर नई Voter List भेज दी जाती है। जिसकी जाँच समय के अभाव में candidate नहीं कर पाता।
30. यही हमारे विरोधीयों की साज़िश है। लेकिन हमें उनकी इस साज़िश का पर्दाफाश करना होगा। कांग्रेस पार्टी ने एक website बनाई है, उसपर आप सारी गड़बड़ियों की जानकारी दे सकते है।
31. इसके अलावा, पूरे देश से लोग ऐसी जानकारी भेज रहे हैं हम उन्हें भी इकट्ठा कर रहे हैं।
32. याद रखिए, ये चुनाव जीतने की लड़ाई नहीं है, ये भारतीय लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। यह हमारे संविधान को सुरक्षित रखने की लड़ाई है।
33. हम महात्मा गाँधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, डॉ अंबेडकर, मौलाना आज़ाद, सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं के सपनों को ऐसे बिखरने नहीं दे सकते। हमें इस लड़ाई को उसी शिद्दत से लड़ना होगा, जिस शिद्दत से हमने आजादी की लड़ाई लड़ी थी।  
34. इसी लड़ाई को लड़ने के लिए, राहुल जी आने वाली 17 तारीख़ से बिहार के सासाराम से “वोट अधिकार यात्रा” शुरू करने जा रहे है। आप सभी को मिलकर इसे सफल बनाना है।
35. इन्ही शब्दों के साथ मैं अपनी बात समाप्त करता हूँ।

Related posts

प्रियंका गांधी ने आज एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा , सुनिए उन्हीं की जुबानी -इस वीडियो में

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को मेडल देकर किया गया सम्मानित। I

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल भगवान कृष्ण की भूमिका में हरियाणा का रथ संभाले हुए हैं, सब कुछ कंट्रोल में हैं.भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x