Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम की तर्ज पर बनेगा विकसित केरलम, साइबर सिटी के विकास को देखने और समझने गुरुग्राम पहुंचा केरल का निकाय प्रतिनिधि मंडल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम/चंडीगढ़:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित केरलम् के सपने को साकार करने के लिए केरल में निकाय चुनाव जीतने वाले बीजेपी के मेयरों व पंचायत सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को गुरुग्राम पहुंचा और  साइबर सिटी के विकास की गाथा को समझा। आठ सदस्यीय इस स्टडी ग्रुप ने गुरुग्राम में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स को देखा और समझा। गुरुग्राम में भाजपा नेताओं, निगम अधिकारियों और पार्षदों से बैठक की, जिसमें दोनों प्रदेशों में निगमों व पंचायतों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा हुई। गुरुग्राम की मेयर व निगम कमिश्नर ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया और समझाया कि किस तरह नायब सरकार विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ लगातार शहरों व ग्राम पंचायतों को विकसित बनाने के काम में जुटी है। शनिवार को केरला का यह 8 सदस्यीय दल गुरुग्राम पहुंचा। केरल के प्रतिनिधि मंडल में रघुनाथ सी मेनन, पी. कृष्णा प्रसाद, वी.ए. सुरेश कुमार, अजय कुमार, उलासन पी. राजलक्ष्मी पी., संध्या रानी, के.पी. बिंघु शामिल थे। दिल्ली के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया समन्वयक के नाते इस प्रतिनिधि मंडल के साथ रहे।

गुरुग्राम पहुंचे इस प्रतिनिधि मंडल का भाजपा के गुरुकमल कार्यालय में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ आदि नेताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी पहुंचकर केरल प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का अभिनंदन किया।इसके बाऊ गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निगम के कार्यों को समझा। नगर निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के जरिए गुरुग्राम के विकास की गाथा समझाई और यहां हो रहे विकास के बारे में बताया। केरल के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुग्राम में धूमकर यहां सरल मेले को देखा, माता शीतला के दर्शन किए, कचरा निस्तारण और एसटीपी प्लांट को भी देखा और समझा। बैठक में प्रतिनिधि मंडल ने केरल में हो रहे कार्यों की जानकारी भी बैठक में रखी। केरला प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने गुरुग्राम और हरियाणा के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। केरल के त्रिस्सुर नगर निगम के नेता रघुनाथ सी मेनन ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार निश्चित ही विकसित हरियाणा बनाने में जुटी हुई है। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने कहा कि हरियाणा के विकास के चर्चे पूरे देश में है।हरियाणा भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि केरल नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिला जनादेश भाजपा की नीतियों पर बढ़ता विश्वास है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही अब दोनों प्रदेशों के निगमों के प्रतिनिधि आपस में एक दूसरे से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को समझकर विकास को और गति देंगे। सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है वह सत्ता परिवर्तन का प्रतीक है। केरल की यूडीएफ और एलडीएफ की राजनीति से जनता निराश हो चुकी है। केरल की जनता पारदर्शी शासन और विकास को प्राथमिकता दे रही है। आने वाले समय में केरल में भाजपा की सरकार बननी तय है। सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे।प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि देश में भाजपा की विकास की नीतियों पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। केरल निकाय चुनाव में मिली जीत उसी विश्वास का परिणाम है। पूनिया ने केरल के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कहा कि यह विजय सीमित ना रहे, सभी लोग जनसेवा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में काम करे। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि केरल में भाजपा की इस सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं का वर्षों का संघर्ष, निष्ठा और समर्पण है। कठिन परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया और संगठन को मजबूत बनाया है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि स्थानीय निकाय जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा केरल में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत किया है। निकाय चुनाव में भाजपा को मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। त्यागी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में मिली यह ऐतिहासिक सफलता आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी भाजपा के लिए मजबूत आधार सिद्ध होगी और केरल में सकारात्मक परिवर्तन की नई दिशा तय करेगी।केरल से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केरल में मिली यह सफलता साम्यवाद के विरुद्ध लंबे वैचारिक संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय है जो आगे भी जारी रहेगी।
इस मौके पर हरविन्द्र कोहली, कार्यालय सचिव यादराम जोया, जिला मीडिया प्रभारी हितैष चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -10 ने तोतला गैंग के दो सदस्यों को दिल्ली से किया अरेस्ट , लुटेरों के पास से दो पिस्तौल, 4 रौंद, दो चैन बरामद की हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम:11केवी और 33केवी के 90 इंडिपेंडेंट फीडरों का रखरखाव बिजली निगम ने किया टेकओवर- पीसी मीणा

Ajit Sinha

पिछले साल फरीदाबाद में हुई एक हत्या के एक आरोपित को गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x