Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली की सड़कों को सुंदर और विश्वस्तरीय बनाएगी केजरीवाल सरकार, एक अप्रैल से शुरू होगा काम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली सरकार दिल्ली की सड़कों को सुंदर और विश्वस्तरीय बनाएगी। इस पर एक अप्रैल से काम शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और कहा कि पीडब्ल्यूडी की टूटी सड़कों व गड्ढों के साथ टूटे फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, मेन होल्स, स्लैब , साइनेज, बिजली के खंभे, रेलिंग, लाइेंट्स और एफओबी आदि रिपेयर किए जाएंगे। एजेंसी को मेंटिनेंस के लिए 10 साल का कांट्रैक्ट दिया जाएगा, जो कुछ भी टूटने पर 24 घंटे में रिपेयर करेगी। 10 साल में हर सड़क की दो बार री-सर्फेसिंग होगी। प्रतिदिन मैकेनिकल स्पीपिंग के साथ सड़कों, फुट पाथों, पेड-पौधों को हफ्ते में तीन दिन धोया जाएगा और डीप स्क्रबिंग कर कचरा साफ किया जाएगा। हम डीप स्क्रबिंग मशीनें, 150 टैंकर्स व स्प्रिंकलर के साथ 100 मैकेनाइज्ड रोड स्पीपर हायर करेंगे।

इसी तरह, एमसीडी के 250 वार्डों की छोटी-छोटी सड़कों और उसके किनारे के पेड़-पौधों को धोने के लिए 250 एंटी स्मॉग गन कम स्प्रिंकलर हायर करेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल सड़कों को धोने में किया आएगा। थर्ड पार्टी कैमरा लगे वाहन से निगरानी करेगी। अगर कहीं कोई कमी दिखेगी तो कांट्रैक्टर पर भरी जुर्माना लगाया जाएगा। अगले 10 दिनों में कैबिनेट से सारे प्रपोजल पास हो जाएंगे और एक अप्रैल से सारा काम शुरू हो जाएगा।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया, मुख्य सचिव समेत संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सड़कों को साफ-सुथरा व विश्वस्तरीय बनाने और लास्ट माइल कनेक्टिविटी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि मैं कई सालों से जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था, अब वो प्रोजेक्ट सफल होता नजर आ रहा है। हम दिल्ली की सड़कों को बहुत सुंदर बनाना चाहते हैं। इस पर मैं कई सालों से काम रहा है। इस संबंध में कई पायलट प्रोजेक्ट करवाए। उन सबका परिणाम यह है कि अब यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ता नजर आ रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली सरकार सबसे पहले 45 फुट (18 मीटर से ज्यादा चौड़ी) से चौड़ी करीब 1400 किलोमीटर सड़कें पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। हम पीडब्ल्यूडी की सारी सड़कों सुंदर बनाने जा रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि फुटपाथ के उपर स्लैब या कर्ब स्टोन निकला हुआ दिखाई देता है। कई जगहों पर फुटपाथ टूटे हुए हैं। सेंट्रल वर्ज टूटे पड़े हैं। पत्थर इधर-उधर पड़े हैं। ये सारे रिपेयर किए जाएंगे। सीएम ने रिपेयर करने पर बल देते हुए कहा कि अभी तक देखा गया है कि सरकारी पैसा लुटाने के लिए एक पत्थर टूटता है, तो सारा फुटपाथ बदल दिया जाता है। हम यह नहीं करेंगे। जहां एक पत्थर टूटा है, वहां एक पत्थर ही बदलेंगे और जहां दस टूटा है, वहां दसों को बदलेंगे। हम सारा फुटपाथ नहीं बदलेंगे। इससे पैसे की बचत होगी। सभी टूटे फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, मेन होल्स, प्री-कास्ट स्लैब, साइनेज, बिजली के खंभों को ठीक किया जाएगा। जिन खंभों पर बिजली काम नहीं कर रही है, उसको ठीक किया जाएगा। सभी सब-वे की खराब रेलिंग और लाइेंट ठीक की जाएंगी। टूटे फूट ओवर ब्रिज को रिपेयर किया जाएगा। सड़कों के किनारे लगी रेलिंग टूटी हैं, तो ठीक की जाएंगी और टूट स्ट्रीट फर्नीचर को रिपेयर जाएगा। सड़कों के गड्ढों को भरा जाएगा, टूटी सड़कों को भी ठीक किया जाएगा। 

Related posts

काला जठेड़ी गैंग के दो शार्प शूटर परविंदर उर्फ़ और टोनी को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट।

Ajit Sinha

कन्हैया हत्याकांड:रियाज अटारी,बीजेपी के कद्दावर नेता, राज्य के पूर्व गृहमंत्री गुलाब चंद के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होता था।

Ajit Sinha

सैलून में बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोगों को उतरा मौत के घाट, फैली पुरे क्षेत्र में सनसनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x