Athrav – Online News Portal
दिल्ली

विकासपुरी में साहित्य कला परिषद के लिए वर्ल्ड क्लास ‘कल्चरल सेंटर’ बनवाएगी केजरीवाल सरकार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार विकासपुरी में एक वर्ल्ड-क्लास कल्चरल-सेंटर’ बनवायेगी। देशभर के कलाकारों के लिए कई अत्या धुनिक सुविधाओं से लैस ये सेंटर 1.09 एकड़ में फैला होगा। इस बाबत कला, संस्कृति और भाषा मंत्री आतिशी ने साहित्य कला परिषद के अधिकारियों के साथ इस आगामी कल्चरल सेंटर को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक की। केजरीवाल सरकार की इस परियोजना का उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।

समीक्षा करते हुए,कला,संस्कृति और भाषा  मंत्री आतिशी ने कहा, “विकासपुरी में बनने जा रहा नया कल्चरल सेंटर   राजधानी में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में यह अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। 

कला,संस्कृति और भाषा मंत्री आतिशी ने कहा कि नए कल्चरल सेंटर को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे संगीत समारोह, नृत्य प्रदर्शन, थिएटर नाटकों, कला प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं के लिए एक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह सुविधा उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और देश भर के स्थापित कलाकारों को साथ लाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।बैठक के दौरान, साहित्य कला परिषद के अधिकारियों ने कला एवं संस्कृति मंत्री को बताया कि नए कल्चरल सेंटर में संगीत, नृत्य, रंगमंच, दृश्य कला और अन्य कला रूपों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। 

Related posts

केजरीवाल सरकार ने नए इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय के निर्माण का रास्ता किया साफ।

Ajit Sinha

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार को मिला सीपीआई का भी साथ

Ajit Sinha

नई दिल्ली: उत्तम नगर थाना पुलिस ने कातिलाना हमले के तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x