Athrav – Online News Portal
दिल्ली

कांवड़ियों की सुविधा के लिए इस साल दिल्ली भर में लगभग 200 कांवड़ शिविर लगा रही है केजरीवाल सरकार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रही है। इस दिशा में दिल्ली भर में लगभग 200 कांवड़ शिविर लगाए जा रहे है। पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली व शहादरा जिलें दिल्ली में कांवड़ियों के एंट्री पॉइंट है| ऐसे में इन तीनों जिलों में 85 शिविर लगाए जा रहे है। ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी का सामना करना पड़े.इस बाबत साझा करते हुए राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली भर में कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए कांवड़ कैंप लगाए जा रहे है, जहाँ उनके लिए हर जरुरी सुविधाएँ भी सुनिश्चित की जाएगी।

कांवड़ियों के लिए शिविर में वाटर प्रूफ टेंट, फर्नीचर, शौचालय, पानी, मेडिकल सहित अन्य जरुरी सुविधाएँ मौजूद होंगी। उन्होंने साझा किया कि इस बाबत सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए हर जरुरी कदम सुनिश्चित किए जाए। बता दे कि सावन महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से जल लेने जाते है। ऐसे में दिल्ली सरकार राजधानी में जगह-जगह कांवड़ शिविर लगाती है. जहाँ कांवड़ियों के रुकने और आराम करने के लिए हर जरुरी सुविधाएँ मुहैया करवाई जाती है। ऐसे में इस साल भी केजरीवाल सरकार, दिल्ली में कांवड़ियों की सुविधा के लिए लगभग 200 कांवड़ शिविर लगवा रही है| जो पिछले साल की तुलना में 2 दर्जन अधिक है। इस बाबत साझा करते हुए राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, सावन के इस पवित्र महीने में केजरीवाल सरकार शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा,सुविधा और सुरक्षा के लिए सरकार हर जरुरी इंतजाम कर रही है और सभी जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने साझा करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली व शहादरा जिलें दिल्ली में कांवड़ियों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट है। ऐसे में यहाँ सबसे ज्यादा 85 शिविर लगाए जा रहे है ताकि बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने बाद भी भीड़ का आसानी से प्रबंधन हो सकें। बता दे कि कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए स्थानीय डिस्पेंसरियों को शिविरों से जोड़ा गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए कैट्स एंबुलेंस को जोड़ा गया है। अस्पतालों को कांवड़िये के इलाज के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री एंव बीजेपी नेता अमित शाह ने आज एक भव्य “Vetri Kodi Eandhi” रोड शो किया।

Ajit Sinha

उद्यमियों को ₹10 करोड़ तक का लोन अब बिना गारंटी और बिना संपत्ति गिरवी के दिल्ली सरकार देगी।

Ajit Sinha

छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने जनता से किए आठ बड़े वायदे-क्या हैं ये वायदे, जानने के पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x