Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली

कानपुर एनकाउंटर: एक और आरोपी गिरफ्तार,कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे के घर से मिली AK-47

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कानपुर शूटआउट के एक और आरोपित शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिसकर्मियों से लूटे गए हथियारों को बरामद कर लिया गया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहा कि पुलिस से लूटे कई हथियार बिकरू गांव से बरामद कर लिए गए हैं. विकास दुबे के घर से एके-47 और 17 कारतूस मिले हैं.

एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि बिकरू कांड के एक और आरोपित शशिकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है.उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था.शशि कांत के खुलासे के बाद पुलिस ने विकास दुबे के घर से एके-47 और 17 कारतूस बरामद कर लिया है.इसके साथ ही शशिकांत के घर से इंसास राइफल मिली है.एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस पूरे मामले में 21 आरोपी थे,

जिसमें चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. गिरफ्तार आरोपियों में श्यामू वाजपेयी, जहान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री और शशिकांत है. अब तक 6 आरोपित  एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, जिसमें विकास दुबे, राजाराम, अतुल दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा और प्रवीण दुबे है.एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि 120बी के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 216 में दो आरोपित जेल गए हैं. अभी इस केस में 11 लोगों की तलाश जारी है. इसके अलावा महाराष्ट्र में पकड़े गए दो लोगों को रिमांड पर यूपी लाया जा रहा है. आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी.

क्या है पूरा मामला

कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके साथियों ने हमला किया था. इस दौरान क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इसके बाद एनकाउंटर में विकास दुबे और उसके पांच साथी मारे जा चुके हैं.

Related posts

फरीदाबाद में अदानी गैस लिमिटेड के सीएनजी पंप पर 25 -30 बदमाशों ने बोला धावा, एक शख्स का सिर फोड़ा।  

Ajit Sinha

चुनाव आयोग के तीनों कमिश्नरों की बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति ने एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया।

Ajit Sinha

कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु, पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया-देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!