Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार, टपरीवास सेल में 22 जिला प्रधान बनाए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, टपरीवास प्रकोष्ठ के प्रभारी दयानंद उरलाना और प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद टपरीवास सेल में 22 जिला प्रधानों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

इनमें अंबाला जिले में चुहड़ सिंह बाजीगर, भिवानी में बलवंत सिंह सांसी, दादरी में देवेंद्र जोगी, फरीदाबाद में रविंद्र नाथ, फतेहाबाद में देव सिंह सांसी, गुरुग्राम में जगदीश सिंह बंजारा, हिसार में आशुतोष नायक को टपरीवास प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह जेजेपी टपरीवास सेल में जींद जिले में हरिकेश नायक, झज्जर में कैलाश पंवार, कैथल में रामकुमार नायक, करनाल में करतार सिंह कापरो, कुरुक्षेत्र में तारा चंद बाजीगर, महेंद्रगढ़ में राजा राम बावरी, नूंह में रणवीर सिंह बावरी, पानीपत में धर्मचंद ओड, पंचकुला में मलकीत सिंह बंजारा, पलवल में बिल्लू राम बावरी को जिला प्रधान बनाया गया है। इनके अलावा रेवाड़ी में बबलू नाथ सपेरा, रोहतक में नीरज डूम, सिरसा में नरेश कुमार बाजीगर, सोनीपत में जय कुंवर ओड और यमुनानगर में जगजीत सिंह बाजीगर टपरीवास सेल के जिलाध्यक्ष होंगे।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने धुंध व कोहरे के दौरान सुरक्षित ड्राइव के लिए जारी की एडवाइजरी, ताकि सफर हो सुरक्षित-विर्क 

Ajit Sinha

डाक्टरों, नर्सों व पैरामैडीकल स्टाफ को अपडेट व अपग्रेड करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा- अनिल विज

Ajit Sinha

बिग ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने घूसखोरी के मामले में एक एचसीएस अधिकारी (एसडीएम) को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x