Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

जीवन कुंडू हत्याकांड:जूनागढ़, गुजरात से तीन फरार आरोपित गिरफ्तार, ₹50,000 का इनामी मुख्य आरोपित भी शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने गंभीर एवं जघन्य अपराधों में फरार आरोपित के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जीवन कुंडू हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपितों  को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में ₹50,000 का इनामी मुख्य आरोपित  रमेश शर्मा भी शामिल है। हरियाणा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे सभी तीन प्रमुख आरोपितों को कानून के शिकंजे में लाया गया है।

दिनांक 4 अगस्त 2026 को हिसार के सूर्य नगर निवासी जीवन कुंडू की 10–12 व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में एफआईआर नंबर 388 दिनांक 04.08.2026, धारा 103(1), 126, 190, 191(2), 191(3) एवं 61 BNS के तहत थाना HTM, हिसार में मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद मुख्य आरोपित रमेश शर्मा निवासी सूर्यनगर, हिसार, विशाल उर्फ बाबा निवासी भारत नगर, हिसार तथा सौरभ उर्फ मोल्ड निवासी सूर्यनगर, हिसार फरार चल रहे थे। मुख्य आरोपित रमेश शर्मा की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। घटना के बाद हिसार शहर में लोगों में काफी रोष था। आरोपितों  की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं धरने भी आयोजित किए गए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस की अलग अलग टीमों ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। आरोपितों की तलाश में लगातार तकनीकी निगरानी एवं मानव खुफिया तंत्र के माध्यम से इनपुट जुटा रही थी। इसी दौरान प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों फरार आरोपितों को जूनागढ़, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान हिसार पुलिस तथा एसटीएफ टीम हिसार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

Related posts

चंडीगढ़: गांवों की समस्याओं पर रोडमैप तैयार करें सरपंच, मिलकर करेंगे समाधान-कमलेश ढांडा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बहुचर्चित मनोज भाटी हत्याकांड में 10 हजार का इनामी बदमाश शार्प शूटर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली के जहांगीरपुरी हुई हिंसा मामले में दो नाबालिग समेत 22 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x