Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

पंचायत के निर्माण कार्य की राशि जारी करने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य चौकसी एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल जिले में ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य की बकाया राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले एक निजी व्यक्ति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित का नाम राजीव निवासी गांव रिसालवा, तहसील असंध, जिला करनाल है। मामले में ग्राम पंचायत रिसालवा के पंचायत सचिव सुखबीर की भी संलिप्तता सामने आई है, जो फिलहाल फरार है।

क्या था मामला-
मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता की फर्म द्वारा ग्राम रिसालवा में सामान्य चौपाल की चारदीवारी के निर्माण का कार्य किया गया था। इस कार्य की कुल भुगतान राशि ₹5,16,800 थी। आरोप है कि उक्त भुगतान के चेक जारी करने के बदले आरोपित राजीव ने शिकायतकर्ता से कुल राशि का 17 प्रतिशत कमीशन, यानी ₹75,000 की अवैध रिश्वत, की मांग की थी। आरोप है कि यह राशि ग्राम पंचायत के सरपंच तथा पंचायत सचिव सुखबीर के नाम पर मांगी गई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद SV & ACB करनाल के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित राजीव को 75 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ट्रैप कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो गवाह की मौजूदगी में की गई। आरोपित के कब्जे से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 21 दिनांक  24.08.2026, धारा 7 एवं 7A, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना SV & ACB करनाल में मामला दर्ज किया गया है। मामले में फरार आरोपित  पंचायत सचिव सुखबीर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी कार्यों की आड़ में रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ SV & ACB की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सुभाष बराला निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद, भाजपा में उत्साह का माहौल

Ajit Sinha

पलवल:छात्रा के साथ छेडछाड एवं अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर चार हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x