Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

देश की तरह अब हरियाणा में भी प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा: जगदीश भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने देश में रिकार्ड मतों से जीतकर फिर से भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह को बधाई दी है। इस अवसर पर श्री भाटिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। श्री भाटिया ने कहा कि जिस प्रकार से मोदी व शाह की जोड़ी देश के विकास को लेकर निरंतर कार्य कर रही थी, उससे तय हो चला था कि एक बार फिर से मोदी सरकार सत्ता में आ रही है।


श्री भाटिया ने इस प्रचंड जीत का श्रेय मोदी व शाह की जोड़ी को दिया है। श्री भाटिया ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी विकास किया है। हर मोर्चे पर मोदी सरकार ने जीत हासिल की है। चाहे फिर पाकिस्तान हो या चीन, उन्होंने सभी को करारा जवाब दिया है। पिछले पांच वर्षों में लोगों के बीच जागरूकता आई है। बेटी बचाओ व सफाई अभियान जैसे मुद्दों को उठाकर मोदी ने लोगों के बीच जागरूकता का आहवान किया है। जोकि पूरी तरह से सफल रहे हैं। श्री भाटिया के अनुसार विदेश नीति पर मोदी ने पूरे विश्व में भारत को नई पहचान दिलवाई है। आज भारत को विश्व में स मान के नजरिए से देखा जाता है। जो अमेरिका कभी मोदी को अपने देश के लिए वीजा तक नहीं दे रहा था, वह अमेरिका आज मोदी मोदी कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं, जब हरियाणा में भी मनोहर लाल सरकार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी भाजपा की प्रचंड जीत ने साबित कर दिया है कि इस प्रदेश ने मनोहर व मोदी में अपनी आस्था जता दी है। इस बार भी हरियाणा में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेगी। श्री भाटिया ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए सभी भाजपा प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है

Related posts

फरीदाबाद: मंगेतर को प्रभावित के लिए छात्र ने सर्वोदय हॉस्पिटल के केबिन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी को ले जाने से मना किया तो साले की चाकू से गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, ये तो ट्रेलर है, पिक्टर बाकी है- भूपेंदर सिंह हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!