Athrav – Online News Portal
खेल नोएडा

मोटो जीपी रेस में फाइनल मुकाबले में इटेलियन राइडर मार्को बेजेची ने मारी बाजी और बने चैंपियन  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में ‘भारत का ग्रैंड प्रिक्स’ के नाम से आयोजित मोटो जीपी रेस तीन सेगमेंट के पहले फाइनल मुकाबले में इटेलियन राइडर मार्को बेजेची ने बाजी मारी और चैंपियन बने हैं, स्पेन के पेड्रो अकोस्टा ने मोटो जीपी-2 रेस में जीत हासिल की है और स्पेन के जाउमे मासिया ने मोटो जीपी रेस-3 का खिताब अपने नाम किया है। सीएम योगी ने विनर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सीएम ने मोटो जीपी में बाइक के साथ फोटो खिंचवाई। हेलमेट पर ऑटोग्राफ भी दिया। फाइनल रेस देखने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, अभिनेता जॉन अब्राहम, रणबीर सिंह, क्रिकेटर युवराज सिंह भी पहुंचे।

शैम्पेन की फुहारों के बीच जीत का जश्न मना रहे मोटी जीपी रेस के विजेता है. आज जब मोटो जीपी रेस का फाइनल राउंड खत्म हुआ था उस समय डुकाटी बाइक सवारों की तिकड़ी अव्वल आई थी. इसलिए उन्हे पहली पंक्ति में स्थान मिला था।  रेस में अव्वल आने और पूर्व के नंबरों के आधार पर पोल पोजीशन पर रहने वाले मार्को बैसेकी पहली पंक्ति में थे। वहीं, जॉर्ज मार्टिन और विश्व नंबर एक फ्रांचेस्को बन्याया भी पहली पंक्ति में रेस की शुरुआत की थी। दूसरी पंक्ति में डुकाटी के ही बाइक सवार लूका मारिनी और होंडा टीम के जॉन मीर पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। मोटो जीपी के फाइनल रेस को सीएम योगी फ्लैग-ऑफ किया। मार्को बेजेची ने बाजी मारी और चैंपियन बने . सीएम योगी ने विनर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Related posts

व्हाट्सएप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक करोड़ 39 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग अरेस्ट।

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में छात्र ने 20वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या।

Ajit Sinha

एनआरआई रेजिडेंसी सोसायटी के 12वे फ्लोर पर स्थित फ्लैट में लगी आग, सब कुछ जल कर खाक, कोई घायल नहीं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x