Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को देय अवकाश मानने का निर्णय लिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गत 26 नवंबर 2020 को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को देय अवकाश मानने का निर्णय लिया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा तथा ट्रेड यूनियनों के आह्वïन पर राज्य के कुछ विभागों/बोर्डों/निगमों आदि में कर्मचारियों द्वारा गत वर्ष 26 नवंबर 2020 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई थी। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, विभागाध्यक्ष,मंडलायुक्त, उपायुक्त तथा विभागों/बोर्डों/निगमों के मुख्य प्रशासक व प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि गत 26 नवंबर 2020 को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को देय अवकाश माना जाए तथा अनुबंधित कर्मचारियों का ईओएल पास की जाए।

Related posts

फरीदाबाद : विश्वविद्यालय द्वारा धूमधाम से मनाया गया 10वां संस्थापना दिवस, शिक्षण संस्थान के रूप में 49 वर्ष किए पूरे

Ajit Sinha

ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ डाटा एंट्री ऑपरेटर

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x