Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए जांच आयोग नियुक्त, एक महीने में रिपोर्ट देंगें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने 28 अगस्त, 2021 को करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा पर हुए घटनाक्रम की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सोमनाथ अग्रवाल (सेवानिवृत्त) को जांच आयोग नियुक्त किया है।मुख्यमंत्री  मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

आयोग 28 अगस्त, 2021 को करनाल में उत्पन्न परिस्थितियों के साथ-साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग तक के घटनाक्रम की जांच करेगा।आयोग 28 अगस्त, 2021 को उक्त परिस्थिति के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाएगा और पुलिस की कार्रवाई में करनाल उपमंडल दंडाधिकारी  आयुष सिन्हा की भूमिका की जांच भी करेगा।आयोग आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से एक मास की अवधि के भीतर जांच पूरी करके राज्य सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी और बीजेपी छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

Ajit Sinha

फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क व परिवर्तनशील रहने की संभावना

Ajit Sinha

ग्रामीण सफाई कर्मियों को नायब सरकार का बड़ा तोहफा-मानदेय, भत्तों और कल्याण कारी सुविधाओं में बढ़ोतरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x