Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मासूम बेटे ने हौसला दिखाते हुए मां को संभाला,पुलिस ने दबोच लिए मोबाइल लूट भाग रहे लूटेरे

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: चेन और मोबाइल स्नैचिंग जैसे स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के बावजूद अपराध थम नहीं रहे है. ताजा घटना कोतवाली 24 क्षेत्र की है जहां नोएडा में स्टेडियम के पास एडोब चौराहे पर स्कूटी पर मां के साथ पीछे बैठे बच्चे से बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया । बदमाशों का पीछा करने के दौरान महिला की स्कूटी लालबत्ती पर खड़े वाहन से टकरा, जिसमें मां-बेटे चोटिल भी हो गए,मासूम बेटे ने हौसला दिखाते हुए मां को संभाला और लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी एक्शन में आई और बाइक सवार दोनों लुटेरों को ईएसआईसी अस्पताल के पास से दबोच लिया। 

माँ को घायल देख मासूम बेटा नहीं घबराया और हौसला दिखाते हुए मां को संभाला और लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। जिसके चलते पुलिस लुटेरों दबोचने में सफल रही. डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर-22 की रचना शाम अपने बेटे के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। स्कूटी पर पीछे बैठा बेटा अपनी मौसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी बाइक पर आए दो बदमाश उससे मोबाइल छीनकर ले गए। बच्चे ने शोर मचाया तो महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का स्कूटी से पीछा किया। एडोब चौराहे पर लाल बत्ती होने के चलते खड़े वाहनों से टकरा कर महिला घायल हो गई , लेकिन बदमाश भाग निकले। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और महिला को अस्पताल पहुंचाया। डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कुछ ही देर में बाइक सवार दोनों लुटेरों को ईएसआईसी अस्पताल के पास से दबोच लिया। दोनों की पहचान इटावा के कुलदीप और गांव चौड़ा के सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

Related posts

वर्ष-2020 में हुई हत्या की रंजिश रखते हुए 37 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:शराब पीने की वजह से बेटे की पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी, इसीलिए बेटे की दोस्त की हत्या कर दी -पकड़े गए दो सगे।

Ajit Sinha

लिफ्ट देकर महिला से गहने और नकदी लूटने के मामले में पंचकूला पुलिस टीम ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार किए है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x