Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद राष्ट्रीय हरियाणा

भारतीय हॉकी टीम निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप जीतेगी – मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन भारत देश में हो रहा है, यह सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है। 13 से 29 जनवरी तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होगा।मुख्यमंत्री ने आज यहां फेडरेशन ऑफ इंडिया हॉकी की वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया। इस मौके पर खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह भी मौजूद रहे। ट्रॉफी अनावरण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा के पांच खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह न केवल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बल्कि प्रदेशवासियों के लिए भी गर्व की बात है।

उन्होंने आशा जताई कि अबकी बार भारतीय हॉकी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और अवश्य ही हॉकी वर्ल्ड कप जीतेगी। उन्होंने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मनोहर लाल ने नारा दिया कि खेलेगा- इंडिया, जीतेगा- इंडिया, जीतेगी-हॉकी, जिसे देश के खिलाड़ी पूरी तन्मयता से पूरा करेंगे, ऐसा उनका विश्वास है। मुख्यमंत्री ने हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी खेल राज्य मंत्री को सौंपी और हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह बड़ा ही खुशी का अवसर है की हरियाणा में खेलो की कमान हॉकी के प्रख्यात खिलाड़ी सरदार संदीप सिंह को सौंपी गई है। वे इसे आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, असम, सहित 12 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरी और पंजाब से हरियाणा और आगे दिल्ली में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है तथा वर्ष 1975 में हॉकी के जादूगर सम्राट ध्यानचंद के नेतृत्व में भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप जीता था। महिलाओं और पुरुषों की हॉकी टीमों ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है और हमारी टीमें पूरी तरह से तैयार है।उन्होंने कहा कि इस बार पूरे देश की नजरे हॉकी पर टिकी हुई हैं और हमारी टीम अवश्य ही हॉकी वर्ल्ड कप जीतेगी और देश को गौरवान्वित करेंगी। इस अवसर पर हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव सुनील मालिक और हरियाणा हॉकी फेडरेशन की महासचिव सुनीता रांगी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : शनिवार को अपहरण की गई लड़की के साथ तीन लड़कों ने किया था गैंगरेप, सीपी ने आरोपियों को पकड़ने हेतु की एसआईटी गठित।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल से मिले बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या तेजी से बढ़ रहीं हैं,7 नए मौत,100 नए मरीजों के साथ अब 1210 हो गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x