Athrav – Online News Portal
हरियाणा

इंडियन एयरफोर्स के एएन-32 विमान दुर्घटना: आशीष ने बहुत छोटी सी उम्र में अपनी काबिलियत की छाप छोड़ी है. सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:इंडियन एयरफोर्स के एएन-32 विमान दुर्घटना में जिला के गांव दीघोट निवासी लेफ्टिनेंट पायलट आशीष तंवर की मृत्यु की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल आज सेक्टर-2 स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ है। आशीष ने बहुत छोटी सी उम्र में अपनी काबिलियत की छाप छोड़ी है। ऐसे होनहार युवा की अचानक मृत्यु से देश व प्रदेश को जो क्षति हुई, उसकी भरपाई करना मुश्किल है।



इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, उपायुक्त यशपाल व पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजरानिया भी मौजूद थे। बता दें कि इंडियन एयरपोर्स के एएन 32 विमान ने असम के जोरहाट से अरूणाचल के मेनचुका के लिए तीन जून को उड़ान भरी थी, जिसका करीब आधे घंटे बाद ही संपर्क टूट गया था। विमान में पलवल निवासी आशीष तंवर सहित 13 जवान सवार थे। 13 जून को सर्च अभियान दल ने विमान तक पहुंचकर सभी 13 जवानों की मृत्यु होने की पुष्टि कर दी थी।
उनके परिवार में धर्मपत्नी संध्या पिता राधेलाल, माता सरोज, बहन अंजूला तंवर हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर राज्य जीएसटी की प्रतिपूर्ति के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2 फरवरी से होगा 37वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज़: मनीषा सक्सेना

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पदोन्नत हुए 21 नवनियुक्त एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!