Athrav – Online News Portal
खेल

आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में होगी भारत की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ की परीक्षा

संवाददाता : हरफनमौला हार्दिक पंड्या समेत भारत ए टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से यहां शुरू हो रहे तीन दिवसीय अ5यास मैच के जरिये टेस्ट टीम में अपने चयन का दावा पुख्ता करने के इरादे से उतरेंगे ।

सीमित ओवरों के विशेषज्ञ हार्दिक ने तेज गेंदबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में अपनी उपयोगिता साबित करके वे कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले को उनकी दावेदारी पर गौर करने के लिये मजबूर कर सकते हैं ।

आस्ट्रेलिया जैसी दमदार टीम के खिलाफ उन्हें जोश हेजलवुड या मिशेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों के सामने खुद को आंकने का मौका मिलेगा बशर्ते स्टीव स्मिथ और डेरेन लीमैन उनसे कुछ ओवर फिकवाये ।

सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांच़ाल ने घरेलू सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ पिछले अ5यास मैच में शतक जमाया था । वह रिजर्व ओपन के रूप में चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे ।

मेजबान टीम के पास भारत के पूर्व अंडर 19 बल्लेबाज रिषभ पंत और ईशान किशन हैं जो सैयद ुश्ताक अली ट्राफी अंतर प्रांत टूर्नामेंट में उत्तर और पूर्व क्षेत्र टीम का हिस्सा थे । दोनों विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं । झारखंड के ईशान पिछले साल बांग्लादेश में जूनियर विश्व कप में भारत के कप्तान थे जिन्हें एक विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है ।

Related posts

हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ” का 99 सदस्यीय दल “सीनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता” में भाग लेने के लिए गोवा रवाना

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी का हरियाणा से है ख़ासा लगाव : मन की बात में प्रदेश के खिलाड़ी की प्रशंसा को भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली ने सराहा

Ajit Sinha

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार रुड़की के पास डिवाइडर से टकराई, के बाद हुए गंभीर रूप से घायल, बीएमडब्लू कार में लगी आग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x