Athrav – Online News Portal
नोएडा मनोरंजन राष्ट्रीय वीडियो

औषधि पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन, मनोरंजन के साथ ही विभिन्न वनस्पति औषधि के बारे में जानकारी मिलेगी-जरूर देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा प्राधिकरण शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए  लगातार प्रयासरत  हैं। शहर  के विभिन्न पार्कों, अंडर पास, नोएडा एंट्री पॉइंट, एलिवेटेड रोड, लाइट लगाकर प्रकाशमय  में करने के बाद इसी कड़ी में एक और आगे कदम उठाते हुए नोएडा के सेक्टर-91 में स्थित औषधि पार्क में सोमवार से म्यूजिकल फाउंटेन, लेजर लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत हो गई। 

औषधि पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन शाम को प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी, सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह ने किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि म्यूजिकल फाउंटेन बनाने और लेजर लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था करने में चार करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस शो का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें विभिन्न वनस्पति औषधि के बारे में जानकारी देना है। इस अनूठे शो के माध्यम से लोग महर्षि चरक के जीवन का इतिहास और आयुर्वेद से उनके रिश्तों को वर्णित किया जाएगा। साथ ही म्यूजिकल फाउंटेन द्वारा देशभक्ति संगीत के माध्यम से उनमें देश सेवा का भाव उत्प्रेरित करना भी है। 

इस अवसर पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह औषधि पार्क शहर की पहचान बनेगा खास तौर पर युवाओं और हमारे बच्चों के लिए, जो हमारे वनस्पतियों में औषधियों के क्या गुण होते हैं उनके बारे में जानकारी देगा। स्थानीय विधायक पंकज सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि यह मेरे क्षेत्र में और विधानसभा क्षेत्र में आता है दिल्ली और दूर-दूर से आने वाले लोगों को भी आकर्षित करेगा। यह सब चीजें विदेशों में देखने को मिलती है जब लोग यहां आ कर लुफ्त उठा सकेगे। और उन्हें औषधि पार्क में औषधियों के बारे में जानकारी मिलेगी यह एक अच्छा कदम है।  औषधि पार्क में सोमवार से म्यूजिकल फाउंटेन, लेजर लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत हो गई। यहां लेजर लाइट एंड साउंड शो प्रतिदिन शाम सात बजे आयोजित होगा। लोगों को इस शो को देखने के लिए निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा लेकिन शो को देखने वालो की संख्या 75 लोगों सीमित है।कार्यक्रम में ओएसडी इंदु प्रकाश, महाप्रबंधक राजीव त्यागी, वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

पाकिस्तान आईएसआई आतंकवादी शहजाद भाटी से जुड़े 5 आतंकी को पकड़े गए इसमें फरीदाबाद का सोहेल है शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ‘सुण ले मेरा ठिकाना, इस भारत में हरियाणा’ गीत से पद्मश्री महावीर गुड्डू ने सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां

Ajit Sinha

धमकी और अपशब्दों का प्रयोग करने वाली दीदी आज कह रही हैं – कूल, कूल लेकिन तृणमूल कूल नहीं-पीएम मोदी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!