Athrav – Online News Portal
हरियाणा

विधानसभा चुनाव-2019  के मद्देनजर तीन किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री बंद रहेगी : चुनाव आयोग 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव-2019 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत राजस्थान सरकार द्वारा 19 अक्तूबर, 2019 शाम 6 बजे से मतदान खत्म होने तक सीमावर्ती इलाकों में 3 किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री, वितरण और हर प्रकार की मूवमेंट पर प्रतिंबध लगाने के ओदश जारी कर दिए गए हैं।



हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और चुनावों को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेशभर में नाकाबंदी जारी है और शराब व नगद राशि की मुवमेंट पर भी नजर रखे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए हरियाणा के साथ लगते पड़ोसी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से बात की गई है और इसी के चलते राजस्थान ने शराब की बिक्री और वितरण पर प्रतिंबध लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा अन्य पड़ौसी राज्यों से भी अनुरोध किया गया है।

Related posts

हरियाणा: बादाम के कट्टों के पीछे छिपाए गए  29 कट्टों मे 527 किलोग्राम 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, एक शख्स अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दिवाली के उपलक्ष्य पर 31 अक्टूबर को राजपत्रित अवकाश।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बिप्लब देब से मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!