Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रेटर फरीदाबाद की  ग्रुप हाउसिंग में वर्षो से चली आ रही बिल्डर द्वारा बिजली सम्बन्धित धांधलेबाज़ी हुआ उजागर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज फरीदाबाद की प्रमुख समाजसेवी संस्था सेव फरीदाबाद ने नहरपार(ग्रेटर फरीदाबाद ) की  ग्रुप हाउसिंग में वर्षो से चली आ रही बिल्डर द्वारा बिजली सम्बन्धित धांधलेबाज़ी को उजागर किया। एक पत्रकार वार्ता करके संस्था के अध्यक्ष पारस भरद्वाज  ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद के सबसे बड़े कोलोनाइजर बीपीटीपी ने जनता की गाढ़ी कमाई के तकरीबन 200 करोड़ रूपए अपने निजी कोष में दबा रखे हैं। यह पैसा बीपीटीपी को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को देना था जिससे की ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों तक बिजली पहुँचाने का मूलभूत ढांचा खड़ा किया जाना था। यही वजह है कि गर्मियों के दिनों में ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले लाखों लोग बिजली की अनियमितत्ताओं से जूझते हैं और नारकीय जीवन जीने के लिए मज़बूर होते हैं। वार्ता में कहा गया कि जिस शहर का सांसद केंद्र में राज्य ऊर्जा मंत्री हो और वहां के निवासियों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए कोर्ट में धक्के खाने पड़ रहे हों, इससे ज़्यादा शर्मनाक बात नहीं हो सकती।

वर्ष 2012 से इस लड़ाई को लड़ रहे समाजसेवी उमेश प्रभाकर को बिजली विभाग के उपभोक्ता शिकायत निवारण  फोरम (सीजीआरएफ़) को हाल ही में राहत मिली। केस की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बीपीटीपी ने ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 75 -89 के उपभोक्ताओं से करीब करीब 200 करोड़ रूपये इकट्ठे किए। यह पैसा नवादा स्थित सबस्टेशन से विभिन्न सोसाइटियों तक बिजली पहुँचाने हेतु  बाह्य मूलभूत व्यवस्था को विकसित  करने के लिए लिया गया था। परन्तु पिछले एक दशक में ना तो बिजली पहुंचाने की कोई व्यवस्था ही बनी और न ही भविष्य में इसे विकसित करने का कोई रुझान दिखाई दे रहा है। उमेश प्रभाकर का इस लड़ाई में सहयोग कर रहे एमसी गुप्ता ने बताया कि इस आदेश के बाबत बीपीटीपी को 30 दिन के भीतर ग्रेटर फरीदाबाद की जनता से उगाहे गए 200 करोड़ की ऑडिट रिपोर्ट उपभोक्ता शिकायत निवारण  फोरम (सीजीआरएफ़) को जमा करवानी है। इसके अलावा बीपीटीपी को 45 दिन के अंदर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को यह पैसा देना होगा जिससे की ग्रेटर फरीदाबाद की बिजली की आपूर्ति के लिए संरचना तैयार की जा सके। इस आदेश द्वारा बीपीएमएस लिमिटेड पर भी ग्रेटर फरीदाबाद के उपभोक्ताओं से  बिजली बिल देने और पैसों की उगाही करने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाईं गई  है। सेव फरीदाबाद के संस्थापक सदस्य कमल सिंह तंवर ने उमेश प्रभाकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भी उनके जैसे निस्वार्थ समाजसेवियों की बदौलत ही शहर के लोगों को इस भ्रष्ट तंत्र और नेताओं की मिलीभगत के समाप्त होने की उम्मीद है। विंग कमांडर(रिटायर्ड) सत्येंदर दुग्गल ने इस आदेश को  पूरे ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों की जीत बताया और विश्वास दिलवाया कि आगे भी ऐसी मनमानियों के खिलाफ सेव फरीदाबाद संस्था  जनता को जागरूक और लामबंद करने का काम करेगी। पत्रकार वार्ता में सेव फरीदाबाद की आशा तोमर, मुकेश शर्मा, दीपा सक्सेना, अरुण यादव ,संजय कुमार , रमेश गुलिया ,विकास दुबे ,प्रदीप नाहटा,  राजेश कुमार , शैरी सक्सेना ,श्वेता मित्तल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: डीसीपी (हेड कवाटर) राजेश दुग्गल ने आज 64 पुलिस कर्मियों के तुरंत प्रभाव से इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज दूसरे दिन ओखला एंक्लेव, दुर्गा बिल्डर में जमकर की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 21 अप्रैल से एमसीएफ की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए धरातल पर कार्य : जिलाधीश जितेंद्र यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x