Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

भाजपा संगठन चुनाव के प्रथम चरण में 80% बूथों पर चुनाव संपन्न, माला पहना कर बूथ अध्यक्षों को दी गई बधाई।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: संगठन पर्व 2024 के तहत भाजपा जिला संगठन ने ज़िले के दोनों विधानसभाओ के लगभग 80 प्रतिशत बूथों पर बूथ अध्यक्षों के चुनाव संपन्न करवा लिए है। पार्टी के सांगठनिक चुनाव हेतु नियुक्त चुनाव अधिकारीयों की उपस्थिति में बूथों पर गठित बूथ समिति ने सर्वसम्मति से बूथों अध्यक्षों को चुना। कालका विधानसभा के रायपुररानी मंडल के टाबर बूथ पर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों को बधाई देने पहुंचे जिला प्रधान दीपक शर्मा ने बताया कि किन्ही कारणों से जिन बूथों पर अभी चुनाव नहीं हो पाए है वहां भी जल्द ही चुनाव संपन्न करवा लिए जाएंगें ।

दीपक शर्मा ने बताया की सांगठनिक चुनाव के दूसरे चरण में मंडल अध्यक्षों के चुनाव हेतु ज़िले के 60% पर बूथों पर चुनाव होने आवश्यक थे जिसे हमने पूर्ण कर लिया है और ज़िले के सभी नौ मंडलों में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसे हम तय समय सीमा 15 जनवरी तक पूर्ण करा लेंगे उसके पश्चात् जिला अध्यक्ष के चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़: इनसो संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 71 पदाधिकारी नियुक्त

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने विदेश मंत्री ने डॉ. एस जयशंकर पर किया पलटवार – लाइव वीडियो में सुने।

Ajit Sinha

कांग्रेस आई तो पीएफआई, भाजपा आई तो प्रोग्रेस लाई- सीएम शिव राज सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x