Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में, 9वीं मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत, सोसायटी मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: कोतवाली फेज 2 क्षेत्र में स्थित सेक्टर- 93 के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में शाम साढ़े 5 बजे के करीब 9वीं मंजिल के बाल्कनी से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी उम्र लगभग 42 साल हैं । घटना सोसायटी मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यक्ति की गिरने से मौत हुई है या सुसाइड इसकी जांच की जा रही है।

बीजेपी के नेता श्रीकांत के सोसाइटी की महिला के साथ की गई बदसलूकी के कारण नोएडा का ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी काफी समय चर्चा में है। लेकिन इस बार चर्चा का कारण है 9वीं मंजिल से गिरकर 42 साल की एक व्यक्ति की मौत. जो घटना सोसायटी मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमे साफ देखा जा सकता है पहले घटनास्थल के पास से एक आटो गुजरता है उसके बाद व्यक्ति का शरीर जमीन पर आ गिरता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरु कर कर दी है गिरने से मौत हुई है या सुसाइड इसकी जांच की जा रही है।

नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी साद मियां का कहना है कि मृतक की पहचान श्री निधि मूर्ति पुत्र वासुदेवा मूर्ति उम्र करीब 42 वर्ष निवासी थाने महाराष्ट्र के रुप मे हुई है श्रीनिधि मूर्ति 6 सितंबर मुंबई से नोएडा आया था। वह एचसीएल कंपनी में काम करता था और ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में फ्लोरेंस सी टावर में 9 वीं मंजिल पर कमरा नंबर 902 में किराए पर अकेले रहता था। शाम को साढ़े 5 बजे के करीब 9वीं मंजिल के बाल्कनी से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया है और पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर अन्य अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पैसे के विवाद को लेकर आरएलडी नेता के घर फायरिंग, आरोपित हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी- वीडियो देखें। 

Ajit Sinha

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में कार सवार एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया।

Ajit Sinha

उत्पादकों को डिस्ट्रीब्यूटर्स उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ठगों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, 3 महिलाओं समेत 13 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x