Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में एक और शख्स की आधा दर्जन बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी, दूसरे दिन सिलसिला जारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सारन थाना क्षेत्र में बीती रात एक शख्स की लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने  तेजधार  हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं जहां पर इस वक़्त पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही हैं। इस मामले में सारन थाने में सभी हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आप सभी को बतादें की कल बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में सरेआम दो लोगों की गोली मार दी थी, जिसमें एक मुस्ताक नामक शख्स की मौत हो गई थी, ये मामला अभी सुलझा नहीं था कि फिर से एक हत्या की वारदात हो गई।   

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे एक सूचना प्राप्त हुई कि थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर कालोनी में लगभग आधा बदमाशों ने एक शख्स को पीछे की तरफ से तेजधार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और इस सनसनीखेज वारदात की जांच में जुट गए। जांच के दौरान पता चला कि सभी हमलाबर पड़ोस के ही रहने वाले हैं। और मरने वाले शख्स का नाम भगत सिंह हैं और उसकी उम्र लगभग 42 साल है, के शव को उनकी टीम ने अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। आगे उसकी पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही हैं। 

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सोशल मीडिया पर भड़काऊ भ्रामक वीडियो कंटेंट डालने वाले फेसबुक पोर्टल चलाने वाले व यूट्यूबर अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नजदीकी स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र के चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर ऑक्सीजन बैड प्राप्त कर सकते हैं -डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विधवा से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x