Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बीती रात हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई 3 शूटरों के पैर में लगी गोली -पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की एआरएससी क्राइम ब्रांच की टीम की और बदमाशों के बीच मंगलवार की देर रात को हुई मुठभेड़ में,पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों शूटरों के पैर में गोली लग गई, और तीनों शूटर गोली लगने के बाद नीचे गिर गए, और पुलिस ने तीनों शूटरों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों शूटरों के नाम रहमान पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 23 वर्ष निवासी सीलमपुर , दिल्ली, आडिट पुत्र आलिम उम्र 23 वर्ष ,निवासी शास्त्री पार्क , दिल्ली, मोहम्मद अयान पुत्र हाशिम राजा उम्र 19 वर्ष , निवासी ब्रह्मपुरी, दिल्ली है। यह तीनों शूटरों ने पीएस शास्त्री पार्क, दिल्ली के गैंगस्टर वसीम हसमत गिरोह के समीर उर्फ़ कम्मू पहलवान की सनसनीखेज हत्या में वांछित थे। यह सनसनीखेज वारदात पीएस शास्त्री पार्क इलाके में गत 24 जनवरी 2026 को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 ऑटोमेटिक पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, 6 खाली कारतूस व एक स्कूटी बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ अजमल खान पार्क, सेक्टर- 28, रोहिणी, दिल्ली के पास हुई है।

Related posts

सीएम अरविंद ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर-2023 को किया संबोधित, समाज में एनसीसी के अपार योगदान को सराहा

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और समर्थन देने का किया ऐलान

Ajit Sinha

जिला पलवल पुलिस ने सर्दी मौसम में धुंध व कोहरे को लेकर जारी की एडवाइजरी ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x