Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने एक हत्या के मामले में 18 वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादः- क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक हत्या के मामले में पिछले 18 वर्ष से फरार चल रहे आरोपित बाबूलाल को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित बाबूलाल फरीदाबाद के फरीद पुर गांव में रहता है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपित ने दिसम्बर- 1999 में आपसी रंजिश के कारण अन्य आरोपित  के साथ मिलकर एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। आरोपित  के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज होने उपरांत आरोपित  ने हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी। जमानत मिलने के बाद से आरोपित  फरार चल रहा था। न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान कभी उपस्थित नहीं हुआ। न्यायालय ने आरोपित  की जमानत रद्द कर दी। आरोपित  के विरूद्ध उद्घोषित अपराधी का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित  की तलाश शुरू की गई। पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चला कि आरोपित को  फरीदपुर से अरेस्ट  किया गया है। पुलिस ने तुरंत आरोपित  की घेराबंदी करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट  आरोपित  बाबूलाल को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहाँ से उसे न्यायालय के आदेश पर स्थानीय नीमका जेल भेज दिया गया।

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा काम्बिंग के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

40 स्कूली बच्चों की जान डाली जोखिम में, जल्दी निकलने के चक्कर में बस से तोड़ा रेलवे फाटक, चालक अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग ने गोदरेज रिट्रीट में लगभग 30 नोटिसों को किया चस्पा, होगी तोड़फोड़ व सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x