Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली पंजाब

एक लॉ कॉलेज में एक छात्र ने अपने क्लासमेट छात्रा की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर ली, खुद भी गोली मार ली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंजाब के तरणतारण के गांव उसमा में स्थित एक लॉ कॉलेज में एक छात्र ने अपने क्लासमेट छात्रा की गोली मार सनसनीखेज हत्या कर दी, साथ में खुद भी गोली मार कर आत्महत्या की कोशिश की। ये सनसनीखेज वारदात आज सुबह की बताई गई है। इस वारदात के बाद कॉलेज के छात्र -छात्राएं डरे -सहमे हुए है। मरने वाली छात्रा का नाम संदीप कौर है। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, और अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच -पड़ताल के बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। आरोपित घायल छात्र प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जिसकी हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस हत्या सहित कई य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

फरीदाबाद: अवैध संबंध का पता चला तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करके रेलवे लाइन पर फेंक दिया , अरेस्ट।

Ajit Sinha

महिला आरक्षण की आड़ में गलत परिसीमन करना और जातिगत जनगणना से बचना चाहती है मोदी सरकार- कांग्रेस

Ajit Sinha

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम, जीसीएसके, एफआरसीपी से मुलाकात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x