Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रोडरेज में फॉर्चूनर सवार और ट्रक चालक के बीच साइड देने को लेकर हुए विवाद में चली गोली के लगने से ट्रक चालक घायल, हालत नाजुक, पकड़े गए

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना सेक्टर-63 इलाके में देर रात हुए रोडरेज एक सनसनीखेज वारदात फॉर्चूनर सवार और ट्रक चालक के बीच साइड देने को लेकर हुए विवाद के दौरान फॉर्चूनर सवार दो युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से ट्रक चालक को गोली मार दी। घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गम्भीर अवस्था को देख दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस कि गिरफ्त में खडे विकास कुमार और ललित कुमार, अपनी फॉर्च्यूनर से ढाबे पर खाने के लिए पहुंचे, तभी ट्रक चालक लालू भी ढाबा पर पहुंचा. इसी दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर ट्रक चालक लालू प्रसाद और फॉर्चूनर चालक दोनो युवकों के साथ बहस और गाली गलौज शुरू हो गई। जिसके बाद नशे में धुत्त फॉर्चूनर दोनों युवको ने लाइसेंसी पिस्टल से ट्रक चालक को गोली मार दी. डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-63 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपितों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी, एक लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और लाइसेंस भी बरामद किया गया है।

Related posts

नोएडा में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश, संचालक समेत आधा दर्जन अरेस्ट-वीडियो।

Ajit Sinha

तुगलपुर फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों, का फर्नीचर जल कर खाक-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

ड्रीम प्रोजेक्ट जेवर एयरपोर्ट आने वाले विमान यात्रियों को मेट्रो रेल की सौगात देने की तैयारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x