Athrav – Online News Portal
दिल्ली मनोरंजन

सोचिए सुबह के शो में दो टीवी एंकर लाइव प्रसारण कर रहे हैं और अचानक उनमें से एक के सिर पर कोई पक्षी आकर बैठ जाए,पढ़िए !

सोचिए कि दो टीवी एंकर लाइव प्रसारण कर रहे हैं और अचानक उनमें से एक के सिर पर कोई पक्षी आकर बैठ जाए! जी हां, ऐसा हाल ही में सेन डियागो के केएफएमबी-टीवी पर सुबह के शो में हुआ. इस घटना का वीडियो वायरल होने में देर नहीं लगी,   सेन डियागो के केएफएमबी-टीवी पर सुबह के शो में एक सेगमेंट “चिड़ियाघर दिवस” था. एंकर इस शो को पेश कर रहे थे और अचानक एक विदेशी पक्षी एक समाचार एंकर के सिर पर आ बैठा. यह वाकया दर्शकों के साथ-साथ उसके और उसके साथी एंकर के मनोरंजन के लिए काफी था. लाइव प्रसारण के दौरान हुई इस रोचक घटना का फुटेज – टेलीविज़न गोल्ड – तुरन्त वायरल हो गया.
तस्बीर  में दिख रहा है कि एक लाल रंग का पक्षी स्कारलेट बर्ड अचानक महिला टीवी एंकर के सिर पर आकर बैठ जाता है. यह पक्षी कैलिफोर्निया के सैन डियागो चिड़ियाघर का निवासी है. ‘जू डे’ शो में चिड़िया आ गई लेकिन इसकी कोई योजना नहीं बनाई गई थी, यह सब अचानक ही हुआ,  निकेल मेडिना और उसके साथी एंकर एरिक कानहर्ट एक “ब्रेक” के बाद “जू-डे” सेगमेंट की ओर बढ़ने ही वाले थे और अचानक लाल पक्षी फ्रेम में आ गया और मेडिना के सिर पर जा बैठा, मेडिना इस पक्षी की अनपेक्षित एंट्री से आश्चर्य में पड़ीं लेकिन बिना घबराए मुस्कराती रहीं, उन्होंने इस सुंदर पक्षी का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि परिचय देने के लिए यह कैसा है? इस पर कानहर्ट ठहाके लगाने लगे और इस पर पक्षी मेडिना के सिर से उड़कर कानहर्ट के सिर पर मंडराने लगा, इसके बाद दोनों एंकर ठहाके लगाने लगे.

Related posts

लाइव वीडियो: देशभर में ये मुद्दा हम लेकर जाएंगे कि राहुल गांधी को जानबूझकर डिस्क्वालिफाई कराया गया है= जयराम

Ajit Sinha

गणतंत्र दिवस को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फ़ैसला- शहर भर में चमकेगी पीडब्ल्यूडी की सड़कें

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के सामने घुटने टेके और भारतीय किसानों के हितों की बलि दी- खरगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x