Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

दहेज में नहीं म‍िली भैंस, तो ससुरालियों ने नवविवाहिता को जलाया जिन्दा.

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव में दहेज में भैस की मांग न पूरी होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता को जिन्दा जला द‍िया और वहां से भाग गए. नव विवाहिता को जलता देख पड़ोसियों ने महिला को 108 एम्बुलेंस से ले जाकर ज‍िला हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया.वहीं, झुलसी नवविवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया क‍ि बेटी को 6 दिन पूर्व ससुराल से उसका पति लेकर आया था.



वह उसे मारता पीटता था और दहेज में भैंस और फ्रिज नहीं लेकर आई, यह कहकर ताना देता था. मंगलवार को पति, सास-ससुर और देवर ने साथ मिलकर मार-पीटकर जिन्दा जला दिया. उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.नवविवाहिता का इलाज कर रहे डॉक्टर की मानें तो महिला 95 फीसदी जली हुई है. न‍व‍ व‍िवाह‍िता की हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर हॉस्प‍िटल के लिए रेफर कर दिया गया. पुलि‍स महकमे के मुताबिक  एक महिला को जलाने का मामला सामने आया है, इस मामले में साक्ष्य जमा कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

फरीदाबाद: जिले के नागरिक अस्पताल से मेडिकल स्टाफ बनकर नवजात लड़के को चोरी कर ले गई अज्ञात महिला- मचा हड़कंप

Ajit Sinha

नॉएडा: ट्रको में छुपा कर अन्य राज्यो में सप्लाई करने के लिए ले जा रही 14 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha

मेसर्स रामप्रस्थ प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मामले में लगभग 255.28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!