Athrav – Online News Portal
हरियाणा

“हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर जो हादसा हुआ है उससे मैं बहुत दुखी हूं,” रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- अनिल विज ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा “हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर जो हादसा हुआ है उससे मैं बहुत दुखी हूं”। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।विज ने आज ट्वीट करते हुए कहा  “हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर जो हादसा हुआ है उससे मैं बहुत दुखी हूं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गाजियाबाद से एनडीआरएफ की, मधुबन से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है। अभी तक 4 लोगों की मृत्यु हुई है”।

उल्लेखनीय हैं कि भिवानी जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर उपमंडल तोशाम के गांव डाडम में खनन क्षेत्र में आज पहाड़ खिसकने से दर्दनाक हादसा हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गये है कि खिसकी हुई पहाड़ की चट्टान के नीचे तक के हिस्से को सावधानी से देखा जाए ताकि एक भी व्यक्ति नीचे दबा हुआ न रहे और इसके लिए बड़ी ही सावधानी से बचाव कार्य किया जाए। यदि बचाव कार्य के लिए बाहर से भी किसी प्रकार के उपकरण/ मशीनरी मंगाने की आवश्यकता हुई तो वह मुहैया करवाई जाएगी और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि बचाव कार्य के दौरान हादसा स्थल पर एंबूलेंस मौजूद रहनी चाहिए। इसके अलावा, चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेगी ताकि चिकित्सा के अभाव में किसी घायल की जान ना जाए। भिवानी के डाडम में पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 लोग छत्तीसगढ़, राजस्थान और यूपी हैं । सभी घायलों को हिसार के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ और लोगों के भी पहाड़ के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पहाड़ ढहने से 4 माइनिंग मशीन भी नीचे दब गई। बचाव कार्य में यहां काम करने वाले, स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोग भी लगे हैं। यह हादसा सुबह की बताई जा रही है। पहाड़ के दरकते ही आस- पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बचाव कार्य में लोग जुट गए। विभाग या सरकार की तरफ से 3 घंटे बाद तक सहायता के लिए कोई स्पेशल टीम नहीं पहुंची थी।

Related posts

चंडीगढ़: पानी के टैंकर से 190 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद, दो अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर ब्याज में मिलेगी 30 प्रतिशत छूट

Ajit Sinha

अपने मतदाता और कार्यकर्ता के साथ विश्वासघात करने वाले नेताओं का हिसाब चुकता करने का समय आ गया है – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x