Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पति-पत्नी ने एसएचओ व 3 सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहले तो गाली-गलौज की,फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी, केस दर्ज ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: बीती रात एक दंपति ने उटावड़ थाने के एसएचओ सहित चार पुलिस कर्मियों के साथ सबसे पहले तो गाली -गलौज की, फिर सभी पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। इस संबंध में पी/सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की शिकायत पर आरोपित दंपति के खिलाफ उटावड़ थाने में ही  भारतीय दंड सहिंता की धारा 186, 332, 353 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। जांच अधिकारी मोहम्मद इकवाल का कहना हैं कि इस केस के आरोपित दंपति को जल्द अरेस्ट करके सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। 

पी / सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि वह उटावड़ थाने में तैनात हैं, बुधवार की रात के  वक़्त थाने के एसएचओ राधेश्याम सहित चार पुलिस कर्मी थे जोकि गश्त कर रहे थे। इसमें वह खुद भी शामिल थे। गश्त के दौरान रात के सवा एक बजे उन्हें रोड पर एक ट्रक खड़ी हुई दिखाई दी। और अपनी पुलिस की गाड़ी रोक कर खड़ी हुई ट्रक के बारे में छानबीन करने की कोशिश तो वहां पर फरीद नाम का एक शख्स मिला जो पूछताछ करने पर पुलिस पर भड़क गया। और  एसएचओ राधेश्याम,उन्हें और अन्य पुलिस कर्मियों को गंदी -गंदी गलियां देने लगा। इसी बीच फरीद की पत्नी अलिशा भी वहां आ गई और दोनों ने मिलकर पुलिस के साथ गाली- गलौज और सभी पुलिस वाले के साथ मारपीट करने लगे। इस संबंध में शिकायत कर्ता, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने दोनों पति -पत्नी के खिलाफ अपने ही थाने उटावड़ में मुकदमा नंबर -109, भारतीय दंड सहिंता की धारा 186 , 332 , 353 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।     

Related posts

फरीदाबाद:लड़ाई -झगड़े में अवैध हथियार से फायर करने के सनसनीखेज मामले में सचिन उर्फ मोगा पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मेसर्स गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के परिसमापक को अब तक लगभग 310 करोड़ रुपये के अचल/चल संपत्तियां सौंपी जा चुकी हैं।

Ajit Sinha

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के एक मामले में एक महिला सहित दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x