Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

सब्जी बेचने वाली महिला के पास पहुंचा भूखा मोर, हाथ से इस तरह खिलाया खाना… देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर आपने मोर के नाचने और हवा में उड़ने वाले वीडियो कई बार देखे होंगे. लेकिन इस बार मोर का खाना खाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में महिला बड़े ही शानदार तरीके से भूखे मोर को खाना खिला रही है. वीडियो देखने के बाद गारंटी है कि आपकी चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाई थी. इतनी सारी सब्जियां देख मोर महिला के पास पहुंच गया. महिला ने हाथ में खाना रखा और मोर की तरफ आगे बढ़ा दिया. वो हाथ से खाना खाने लगा. पास से गुजर रहे लोग, वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे. मोर जिस तरह खाना खा रहा था, लोगों को वो बहुत प्यारा लगा.

इस वीडियो को टिंकू वेंकाटेश नाम के यूजर ने 1 अगस्त को शेयर किया था, जिसके अब तक 4.5 लाख व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 5 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट और कमेंट्स हो चुके हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ये महिला दिल से बहुत अमीर हैं.’ ट्विटर पर लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं…

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

सस्ते आवास एवं रियल एस्‍टेट सेक्‍टर को बढ़ावा देने के लिए उपायों की घोषणा

Ajit Sinha

कांग्रेस:धर्म-आस्था और विश्वास को बेच भारतीय जनता पार्टी के नेता ‘‘मुनाफे की लूट’’ में लगे हैं-देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!