Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

शांति देवी की अंतिम संस्कार में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल, विधायक नरेंद्र गुप्ता, सीमा त्रिखा सहित हुए सैकड़ों लोग शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:प्रॉपर्टी कारोबारी हंसराज आहूजा और नगर निगम पार्षद सुभाष आहूजा, निवासी मकान 386 , सेक्टर -16 , फरीदाबाद की 83 वर्षीय माता श्रीमती शांति देवी का आज तय समयनुसार सुबह 11 बजे दाह संस्कार नहरपार, ओल्ड फरीदाबाद के श्मशान घाट में कर दिया गया।

उनकी अंतिम सफर के समय फरीदाबाद के सांसद एंव केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता, बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनितिक सचिव अजय गौड़,

एनडीटीवी इंडिया न्यूज़ चैनल , टाइम्स नाउ इंग्लिश,फरीदाबाद के पत्रकार व “अथर्व न्यूज़” सोशल मीडिया के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, डा. सुरेंद्र दत्ता, मामा राजपाल, कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष नितिन सिंगला, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, फीवा एंव ग्रीन फील्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी उमा शंकर गर्ग, कांग्रेस नेता बलजीत कौशिक, प्रवेश मेहता, डा. कौशल बटला , दिनेश अग्रवाल उर्फ़ रामदेव, विनोद भाटी, हरियाणा पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई अशोक गोयल, बिट्टू कंसल , एडवोकेट बालू सिंह, राजेश अरोड़ा , बसंत बिरमानी, संत गोपाल गुप्ता, डा. प्रेम मेहता के अतिरिक्त कई व्यापारी , सामाजिक व राजनितिक संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद : जिला पुलिस प्रशासन ने शहर के चार अलग -अलग थानों में सैकड़ों दलित उपद्रियों पर कातिलाना हमले करने का मुकदमा दर्ज किया, 21 अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस विभाग में निजी सचिव के पद पर कार्यरत प्रमोद कश्यप 39 वर्ष 8 माह की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हुए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कारोबारी के अपहरण के सनसनीखेज मामले में एक प्रॉपर्टी डीलर और एक ओयो होटल के मालिक सहित 4 पकडे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x