Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हंसराज आहूजा एंव पार्षद सुभाष आहूजा की मां श्रीमती शांति देवी का देहांत हो गया, आज 11 बजे होगा अंतिम संस्कार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:प्रॉपर्टी कारोबारी हंसराज आहूजा एंव नगर निगम पार्षद सुभाष आहूजा की मां श्रीमती शांति देवी का 83 साल की उम्र में गत वीरवार की रात लगभग 8 बजकर 15 मिनट पर देहांत हो गया। वह लगभग 15 दिनों से लगातार बीमार चल रही थी। आज उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे नहरपार, ओल्ड फरीदाबाद स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। उन्हें अंतिम संस्कार के लिए उनके निवास मकान नंबर -386 , सेक्टर -16 ए , फरीदाबाद से श्मशान घाट से चलने का समय हैं।

स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी के पांच बच्चे हैं , जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। सबसे बड़ी बेटी वनिता आहूजा , उससे छोटी बेटी संगीता, सबसे छोटी बेटी आशा हैं। बेटों में बड़ा बेटा हंसराज आहूजा जिनका प्रॉपर्टी का अच्छा खासा कारोबार हैं,और छोटा बेटा सुभाष आहूजा जोकि नगर निगम का पार्षद हैं। इसके अतिरक्त नाती -नतनियो और पोते – पोतियों से हरा भरा पूरा संसार हैं जिन्हें अपने पीछे छोड़ गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद शहर में एक अगस्त से 30 प्रतिशत पानी की आपूर्ति बढ़ेगी, दिए और कई सौगात: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रुप-डी की परीक्षा आगामी शनिवार और रविवार को

Ajit Sinha

नई दिल्ली: सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने नए मंत्री के तौर पर शपथ ली है-सीएम अरविन्द केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x