Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेजाब की बिक्री बंद करने और एसिड अटैक करने वालों फांसी देने की मांग करते हुए सैकड़ों लोगों किया जोरदार प्रदर्शन।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा: नोएडा में हुए एसिड अटैक के खिलाफ भारी बारिश होने के बावजूद सैकड़ों के संख्या में महिलाएं तथा पुरुष सदस्य ने नेफोवा के बैनर तले तेजाब की बिक्री बंद करने और एसिड अटैक करने वालों को फांसी देने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एसिड अटैक के बाद एक लड़की केवल तन से ही नहीं, मन से भी पूरी जिंदगी उस घाव को झेलती है। भारी बारिश होने के बावजूद सैकड़ों के संख्या में महिलाएं तथा पुरुष ग्रेटर नोएडा वेस्ट के  क मूर्ति गोल चक्कर पर इकट्ठा हुए उन्होंने हाथों में प्लेकार्ड और तख्तियां लिए हुए थे जिस पर एसिड अटैक के खिलाफ नारे लिखे हुए थे और मोबाइल के टॉर्च को जला कर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया।

तेजाब की बिक्री बंद करने और एसिड अटैक करने वालों फांसी देने की मांग करते हुए नारे लगाए. ये लोग नोएडा के मामूरा गांव में युवक के बदला लेने की नीयत से अपनी महिला मित्र पर तेजाब फेंकने का विरोध कर रहे थे. इस हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई थी। उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ये प्रदर्शन नेफोवा की महिला सदस्य ने आयोजित किया गया था जिसमे पुरुषों ने भी बडी संख्या में भाग लिया. नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती ने कहा कि एसिड अटैक के खिलाफ जो भी कानून है उसे और ताकत वर बनाने की जरूरत है, साथ ही एसिड अटैक  करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। नेफोवा के महासचिव अभिषेक ने कहा कि तेजाब से हमले के बाद जख्म तो भर जाते हैं

लेकिन शरीर पर उसके निशान, चेहरा खो जाने का सदमा मनोवैज्ञानिक स्तर भी पर पीड़ित को तोड देता है, कुछ दिन पहले ही नेफोवा के सदस्य एसिड अटैक सरवाइवर से मिलकर आए थे और तभी से इस अत्याचार को खत्म करने के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का निर्णय लिया। नेफोवा ने अपने सदस्यों से यह भी आह्वान किया कि नोएडा में खुले एसिड अटैक सर्वाइवर के कैफे में भी जाएं और उन्हें सपोर्ट करें।  उन्होने नेफोवा के सदस्यों का खराब मौसम और बारिश के बावजूद लोगों ने इस मुहिम को पूरा सपोर्ट देने और बहुत बड़ी संख्या में मार्च में भाग लेने के लिए  धन्यवाद दिया. 

Related posts

वर्ल्ड रोबोटिक गेम्स टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0 का आगाज इसमें 60 से अधिक देशों के युवा ले रहे है. वीडियो देखें। 

Ajit Sinha

वीवो कंपनी के कन्टेनर गाड़ी से चोरी गए लगभग ढाई करोड़ के मोबाइल फोन बरामद, कन्टेनर ड्राइवर समेत 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

विवाहिता ने अपनी ढाई साल की बेटी की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x