Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सहकर्मी से बलात्कार करने व सेक्युरिटी इंचार्ज को टक्कर मार कर भागने वाला एचआर मैनेजर अरेस्ट -लाइव वीडियो देखे।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:अपने सहकर्मी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित नीरज सिंह और कोतवाली सेक्टर- 113 पुलिस के बीच जो डेढ़ महीने से छुपा छुपी का खेल चल रहा था। आज  उसका आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। पुलिस ने नीरज को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। नीरज का आम्रपाली जोडिएक सोसायटी के सिक्योरिटी इंचार्ज को जान से मारने की नियत से गाड़ी से टक्कर मारकर घायल करने का वीडियो भी मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। 

बंदी गृह में सलाखों के पीछे बैठे नीरज सिंह, नोएडा के सेक्टर- 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी के फ्लैट नंबर- 8 में रहते हैं और गुरुग्राम स्थित इंडिगो एयर बेस में एचआर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं।  नीरज सिंह पर उनकी एक महिला सहयोगी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।   जिसका मुकदमा दर्ज कर कोतवाली 113 पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस इस मामले में नीरज की तलाश कर रही थी और नीरज पुलिस से छुपा फिर रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की नीरज आम्रपाली जोडियक सोसाइटी के अपने फ्लैट पर मौजूद है, 

उसे पकड़ने के लिए एक दरोगा, दो सिपाही नीरज के फ्लैट पहुंचे तो नीरज सिंह पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकला। भागने के दौरान आम्रपाली जोडियक सोसाइटी के चार्ज सिक्योरिटी इंचार्ज अशोक लावी ने जब उसे रोकना चाहा तो नीरज सिंह ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर कार लेकर वहां से फरार हो गए था। अशोक माली को टक्कर मारकर भागने का की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस की काफी किर किरी हुई थी। 

इसके बाद पुलिस ने टीमें बना कर नीरज की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। आरोपी नीरज एक सूचना के आधार पर उनके गुरुग्राम में स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नीरज सिंह को कोर्ट में पेश किया। झांसी कोर्ट की ओर से जेल भेज दिया है पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।  

Related posts

गुरुग्राम में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण हेतु डीसी अजय कुमार की अहम समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha

जीएसटी सुपरिटेंडेंट भारत मीणा 2.50 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, टीम बीते 7 दिनों से पीछे लगी हुई थी।

Ajit Sinha

गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का समान जल कर हुआ खाक, पांच दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x