Athrav – Online News Portal
नोएडा

सर्दी के सितम से बचने के लिए जलाई आग से, झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों का जला आशियाना,एक जलकर हुई मौत।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : कडाके की ठंड और सर्दी के सितम से बचने के लिए ग्रेटर नोएडा की कासना स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों ने आग का सहारा लिया. लेकिन हवा के कारण आग झुग्गियों तक पहुंच गई और झुग्गियां जलने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे बाकी झुग्गियां बच गई. लेकिन तीन झुग्गियां जल कर खाक हो गई. इस दौरान आज की चपेट में आने के कारण एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया. इसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह हादसा ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में स्थित झुग्गी बस्ती कॉलोनी में हुआ. जहां पर देर रात झुग्गी बस्ती वाले कडाके की ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे थे, इस दौरान आग झुग्गियों में फैल गई और कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. लेकिन तीन झुग्गियां जलकर खाक हो गई. इस दौरान आग की चपेट में आने के कारण मंसूर अली गंभीर रूप से झुलस गया था. और उसकी मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच कर रही है.

Related posts

पैट्रोल पंप के एक सेल्समैन की पेट में गोली मार कर फरार, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी  

Ajit Sinha

मुखर त्यागी समाज के महापंचायत पर ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के लोगों का मौन विरोध।

Ajit Sinha

प्यार में पागल लड़की का खौफनाक कारनामा: खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए युवती की हत्या कर दी,चेहरा जला दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x